गजब! मात्र 18 हजार रुपये में Royal Enfield Bullet 350!, सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा बिल
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Social Media)
नई दिल्ली: कुछ ऐसी चीजें सोशल मीडिया परवायरल हो जाती है जो कि फिर सबके लिए चर्चा का विषय बन जाती है। जी हां कुछ ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई दंग है। दरअसल रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) का एक पुराना बिल अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस बिल में बुलेट की ऑन रोड कीमत सिर्फ 18,700 रुपये दिखाई गई है, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई है। आइए जानते है इस वायरल बिल के बारे में क्या है पूरी जानकारी…
1986 का बिल हुआ वायरल
आपको बता दें कि इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रहा यह वायरल बिल 1986 का बताया गया है यानी करीब 36 साल पुराना है। गौरतलब है कि वर्तमान में Royal Enfield Bullet 350 सीसी बाइक की शुरुआती कीमत ही 1.60 लाख लाख रुपये है, लेकिन वायरल हो रहे बिल के मुताबिक 1986 में यह मात्र 18,700 रुपये में मिल जाती थी। इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि बितते वक्त के साथ महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है।
वायरल हुआ बिल
कंफ्यूज करने वाले इस बिल को इंस्टाग्राम पर oyalenfield_4567k नाम के पेज से शेयर किया गया है। शेयर किये जाने के बाद से इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, और हर कोई इस बिल की चर्चा कर रहे है। बता दें की 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है, जबकि कई लोगों ने इस पर कमेंट्स भी दिए है,इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ‘;Royal Enfield 350cc 1986 में।’
सम्बंधित ख़बरें
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
धीरेंद्र शास्त्री के बिगड़े बोल? बड़े घर की माताएं पी रही शराब वाले बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने किया विरोध
ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
यहां 69 दिनों तक नहीं डूबता सूरज! नार्वे के ‘मिडनाइट सन’ का वह अद्भुत रहस्य जो आपकी नींद उड़ा देगा
36 साल पहले कीमत मात्र 18700 रुपये
तेजी से वायरल हो रहे इस डिस्काउंट के बाद 18,700 रुपये में बुलेट पोस्ट के मुताबिक, यह बिल 23 जनवरी 1986 का है। इसमें डीलर के नाम के साथ उसकी लोकेशन बोकारो (झारखंड) बताई गई है। बिल में दिखाया गया है कि कैसे उस समय एक 350 सीसी बुलेट मोटरसाइकिल की ऑन रोड कीमत 18800 रुपये थी, जो डिस्काउंट के बाद 18700 रुपये में बेची गई।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
वायरल हो रहे इस बिल पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘इतने रुपये में तो अब बुलेट के पार्ट्स आते हैं’ वही एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इतने रुपये का तो मेरी बाइक एक महीने में तेल पी जाती है’ तीसरे ने लिखा, आज तो इतनी बुलेट की एक महीने की EMI आती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उस टाइम के 18 हजार आज के 2 लाख से कम नहीं होंगे। एक और यूजर ने कहा- उस समय में इतने पैसे में कम से कम 2 से 3 एकड़ जमीन खरीदी जा सकती थी, फ़िलहाल बुलेट का मोटरसाइकिल गाड़ी का यह बिल तेजी से वायरल हो रहा है।
