गजब: मुस्कुराहट के साथ पैदा हुई बच्ची, हंसी देख हार बैठेंगे दिल, देखें वायरल तस्वीरें
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Instagram-cristinakylieverch)
नई दिल्ली: अक्सर आपने किसी बच्चे का खास तरीके से जन्म होते हुए देखा होगा, यानी एक ऐसे बच्चे का जन्म जो बेहद दुर्लभ हो। हाल ही में ऐसे ही एक बच्ची ने जन्म लिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। दरअसल ये जन्मी हुई बच्ची है एक के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर रही है। आपको बता दें कि दिसंबर 2021 में पैदा हुई आयला समर मुचा को माइक्रोस्टॉमिया की समस्या है। दरअसल यह एक दुर्लभ स्थिति है, जो मौखिक सौंदर्य को प्रभावित करती है। अब इस बीमारी के चलते हुआ ये कि बच्ची को ‘स्थायी मुस्कान’ मिल गई है, जिसने उसे टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर स्टार बना दिया है। वाकई में इस बच्ची को मिली मुस्कुराहट बेहद प्यारी है,जिसे देख हर कोई मुस्कुरा रहा है।
मां बाप के लिए बहुत बड़ा झटका
बच्ची के इस बीमारी के बारे में डॉक्टर ने बच्ची के के माता-पिता 21 वर्षीय क्रिस्टीना वर्चर और 20 वर्षीय ब्लेज मुचा को खबर दी। उन्होंने कहा कि आयला ने गर्भ में यह स्थिति विकसित की। वर्चर ने कहा, “ब्लेज और मुझे इस स्थिति के बारे में पता नहीं था और न ही मैं मैक्रोस्टोमिया के साथ पैदा हुए किसी व्यक्ति से मिला था। इसलिए यह एक बहुत बड़ा झटका था।”
मां बाप को नहीं था पता
बता दें कि क्लेफ्ट पैलेट-क्रेनियाफैसियल जर्नल में 2007 के एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में इस स्थिति के केवल 14 मामले सामने आए हैं। लेकिन फ्लिंडर्स मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने इसे पहली बार देखा है। हैरानी की बात यह है कि सिजेरियन के लिए जाने से पहले वर्चर के अल्ट्रासाउंड स्कैन में भी असामान्य रूप से बड़े मुंह के खुलने का पता नहीं चला।
सम्बंधित ख़बरें
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Lenskart Controversy: ‘हिजाब तो ठीक है लेकिन बिंदी, तिलक, कलावा नहीं’, लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर भड़के लोग
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
बच्ची की मां ने कहा….
बच्ची की मां वर्चर ने इस बारे में कहा, ‘एक मां के रूप में सोचती हूं कि मैं कहां गलत हो गई थी, खासकर जब मैं अपनी पूरी गर्भावस्था के दौरान इतनी सजग थी। डॉक्टर्स हमें इस बात का आश्वासन दिलातें है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है।’
भविष्य में हो सकती है
अब आयला के माता-पिता उसकी चौड़ी मुस्कान को ठीक करने के लिए सर्जरी के बारे में डॉक्टरों से बात कर रहे हैं, क्योंकि हो सकता है कि इससे वह कुछ चूसने में सक्षम न हो। इंस्टाग्राम पर वे इस स्थिति के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं और अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी सर्जरी की सलाह दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आयला के बड़े होने पर उसका मुंह काम कर सके। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर ये बच्ची बहुत छाई हुई है।
