‘I Love You Too’ बोलते ही वायरल हो गए अजित पवार, पत्नी को लेकर कही ये बात, देखें- VIDEO
Ajit Pawar Viral Video: दोपहर के भोजन के बाद, अगले कार्यक्रम के लिए निकलते समय एक कार्यकर्ता ने कहा, 'दादा आई लव यू'। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जवाब दिया, 'आई लव यू टू'। जिसका वीडियो वायरल हो गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
अजित पवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Wardha Visit: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार वर्धा के दौरे पर हैं। वर्धा दौरे के दौरान अजित पवार ने ज़िले में विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। यहां उन्होंने कई विभागीय कार्यों का जायजा लिया और विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इन सब के इतर अजित पवार के वर्धा दौरे के दौरान एक घटना ने सबका ध्यान खींचा।
डिप्टी सीएम अजित पवार ने वर्धा में जिला परिषद, नगरीय विकास, कृषि एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाएं, जल प्रबंधन, ज़िला वार्षिक योजना, सेवा ग्राम विकास योजना और रोज़गार सृजन के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऐसा क्या हुआ कि वायरल हो गया वीडियो?
कार्यक्रम पूरा करने के बाद दोपहर के भोजन के लिए राकांपा के सहकारिता नेता सुधीर कोठारी के घर गए थे। दोपहर के भोजन के बाद, अगले कार्यक्रम के लिए निकलते समय एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘दादा आई लव यू’। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जवाब दिया, ‘आई लव यू टू’। इसके बाद खूब ठहाके लगे। यह सब सहकारिता नेता कोठारी के घर के सामने हुआ। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
70 की उम्र में सिर पर मिठाई का टोकरा लेकर बेचते हैं सामान, बुजुर्ग की खुद्दारी ने जीत लिया लोगों का दिल
वकील से 2 लाख रुपये का बैग छीन ले गया बंदर, पेड़ पर चढ़कर कर दी नोटों की बारिश
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
वर्धा में अजित पवार का कार्यकर्ता के लिए उमड़ा प्रेम! I love you too बोलते ही हो गए वायरल#ViralVideo #AjitPawar pic.twitter.com/6JqZNJFjvh — Akash Masne (@AkashMasne5995) August 21, 2025
पत्नी पर उठा सवाल तो दिया रोचक जवाब
अजित पवार ने यहां मीडिया से बातचीत की। जहां उनसे उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के बारे में एक सवाल पूछा गया कि सुनेत्रा पवार राष्ट्र सेविका की बैठक में गई थीं। यह सवाल सुनकर अजित ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरी पत्नी सुबह से शाम तक, मिनट दर मिनट कहां जाती है। आपने अभी पूछा है। अब मैं पूछता हूं, वह क्यों गई थी?”
यह भी पढ़ें: फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात का क्या है राज, महाराष्ट्र में आने वाला है सियासी महाभूचाल?
वर्धा में और क्या कुछ बोले सूबे के डिप्टी CM
अजित पवार ने वादा किया कि हम वर्धा में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने देंगे। बैठक में उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे वर्धा जिले की हर परियोजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमारा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और सेवाग्राम विकास योजना के माध्यम से व्यापक प्रगति हासिल करने पर है।
