FACT CHECK : ऐश्वर्या ने PM से नहीं पूछा हमने पाकिस्तान से जंग में राफेल क्यों गवाए, फेक VIDEO VIRAL

Aishwarya Rai Deepfake Video सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का पीएम मोदी पर सवाल पूछने वाला वीडियो वायरल हुआ, लेकिन जांच में यह क्लिप पूरी तरह फेक निकली।
The viral clip of Aishwarya Rai questioning PM Modi is a deepfake, with AI tools confirming the video is fake.
डीपफेक वायरल पोस्ट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aishwarya Rai AI Generated Video: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के साथ ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में भारतीय लड़ाकू विमानों के नुकसान और जवानों की शहादत को लेकर सवाल पूछते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में ऐश्वर्या ने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहती हूं कि हमने पाकिस्तान से हुई जंग में क्यों 6 जेट, 4 राफेल, 2 S-400 सिस्टम, 300 जवान, कश्मार और राजस्थान सीमा बॉर्डर के अहम हिस्से खो दिए। फिल्म इंडस्ट्री कभी राजनिती में शामिल नहीं होती है लेकिन यह वो चिजें हैं, जो पूरा देश जानना चाहेगा। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का सच

पड़ताल में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह फेक है और इसे AI तकनीक की मदद से बनाया गया है। दरअसल, इसका असली वीडियो श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का है, जिसमें ऐश्वर्या राय ने आध्यात्मिकता और मानवीय सेवा पर भाषण दिया था। वायरल क्लिप में जो सवाल पूछा गया है, वह असली भाषण में कहीं भी नहीं है। यह वीडियो सबसे पहले ANI ने 19 नवंबर 2025 को अपलोड किया था, जिसमें अभिनेत्री के असली शब्द साफ सुने जा सकते हैं।

वायरल वीडियो में एक्ट्रैस की आवाज AI जनरेटेड है

वायरल वीडियो की ऑडियो फाइल को अलग करके कई AI डिटेक्शन टूल्स पर जांच की, तो पता चला कि वायरल वीडियो की आवाज असली नहीं है, बल्कि AI से जनरेट की गई है।

इसी तरह Hive Moderation के AI कंटेंट डिटेक्शन टूल ने भी 91% संभावना बताई कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट ने भी वायरल दावे को सही नहीं माना।

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत

पडताल से साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वहीं, वायरल वीडियो में एक्ट्रैस की आवाज असली नहीं बल्कि पूरी तरह AI जनरेटेड है। इसलिए किसी भी वीडियो पर यकीन करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com