कुंडा वाले राजा भैया का रॉयल अंदाज! खरीदा इतना महंगा ट्रोजन हॉर्स, सामने आया स्वागत करते हुए VIDEO

Kunda MLA Raja Bhaiya: यूपी की सियासत में राजसी अंदाज के लिए मशहूर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राज भैया' एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने नए घोड़े की वजह से सुर्खियों में हैं।
raja-bhaiya-royal-style-buys-expensive-trojan-horse-welcome-video
घोड़े का स्वागत करते हुए राजा भैया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raja Bhaiya Trojan horse: यूपी की सियासत में राजसी अंदाज के लिए मशहूर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राज भैया' एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने नए घोड़े की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसका वीडियो आने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

यह हाइब्रिड घोड़ा आकर्षक, मस्कुलर और बिजली की तरह बताया जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये होने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि यह घोड़ा सिर्फ़ एक शौक नहीं है, बल्कि राजा भैया की विरासत को आगे बढ़ाता है, एक परंपरा जिसे वे बचपन से मानते आ रहे हैं। राजा भैया बचपन से ही घुड़सवार रहे हैं।

राजा भैया ने शाही अंदाज में किया स्वागत

वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि राजा भैया सिर्फ नया घोड़ा नहीं खरीदते, बल्कि उसे परंपरा के साथ अपनाते हैं। वह घोड़े को पहले तिलक लगाते हैं, उसके बाद आरती की रस्म होती है और फिर वह अस्तबल में दाखिल होता है। यह वही रस्म है जो सदियों से भारतीय शाही परिवारों द्वारा तब अपनाई जाती है जब घोड़ों को शाही सेना में शामिल किया जाता था।

सामने आया ट्रोजन हॉर्स का वीडियो

जब ट्रोजन का स्वागत किया जा रहा था तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी रस्म रिकॉर्ड कर ली। यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैल गया। कुछ लोगों ने राजा भैया के स्टाइल की तारीफ की, जबकि कुछ ने घोड़े की खूबियों पर चर्चा की। कई समर्थकों ने इसे शाही परंपरा की वापसी कहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया के अस्तबल में अब कुल 11 घोड़े हैं। इन घोड़ों में कई ऐसे हैं जिनकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है। राजा भैया के सपोर्टर्स का कहना है कि ट्रोजन के आने से अस्तबल तो मजबूत ही हुआ है, साथ ही यह भी साबित होता है कि राजा भैया सिर्फ शौकिया ही नहीं बल्कि घुड़सवारी के बहुत जानकार भी हैं।

बचपन से ही है घुड़सवारी का शौक

राजा भैया का घोड़ों से प्यार उनके बचपन से ही है। एक इंटरव्यू में राजा भैया ने खुद बताया कि उन्होंने पहली बार 6 साल की उम्र में घुड़सवारी सीखी थी। कुंडा में अपने पुश्तैनी महल में बचपन से ही घोड़े उनके डेली रूटीन का हिस्सा रहे हैं। कहा जाता है कि छोटी उम्र में वह अक्सर अपने बड़ों की नज़रों से बचकर अस्तबल में घुस जाते थे और अपने पसंदीदा घोड़ों की सवारी करने की जिद करते थे।

राजा भैया सिर्फ अपने घोड़ों के लिए ही खबरों में नहीं हैं। उनके शौक शाही परिवार जैसे ही हैं। उनके कलेक्शन में महंगी SUV, पर्सनल स्पीडबोट, हाई-एंड स्पोर्ट्स कारें और भी बहुत कुछ शामिल है। इन सबके बावजूद, राजा भैया के करीबी लोग कहते हैं कि घोड़े उनका पसंदीदा शौक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com