Airbnb गेस्ट ने कमरे को बनाया ‘नर्क’, वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग
Airbnb Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में Airbnb गेस्ट द्वारा कमरे को बेहद गंदा छोड़ने का मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Airbnb Dirty Room Video : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Airbnb गेस्ट द्वारा कमरे को बेहद खराब हालत में छोड़ने का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि चेकआउट से पहले कमरे को इस कदर गंदा कर दिया गया कि हर तरफ कचरा फैला हुआ है।
फर्श पर गंदगी, मेज पर बचा हुआ खाना, शराब और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें, गंदी बेडशीट्स, दीवारों पर दाग और टूट-फूट का सामान साफ नजर आ रहा है। बाथरूम की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। कमरे में फैली बदबू के कारण होस्ट को नाक ढकनी पड़ी।
She is an Airbnb host in India. She shares how guests leave her property and how most Indians consider Airbnb as just a party place and leave unbelievable mess sometimes. “We are paying cleaning charges na”. True. I judge people on how they leave behind hotel rooms too. Why?… pic.twitter.com/5vPoHEK2yP — Siddharth’s Echelon (@SiddharthKG7) April 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Airbnb गेस्ट ने कमरे में हर तरफ फैलाया कचरा
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @SiddharthKG7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में होस्ट ने बताया कि कई मेहमान Airbnb को पार्टी करने की जगह समझ लेते हैं और सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभाते।
उनका कहना है कि सफाई शुल्क देने का मतलब यह नहीं होता कि लोग पूरी तरह लापरवाह हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई करने वाला भी एक इंसान होता है, कोई मशीन नहीं, जिसे इस तरह की गंदगी साफ करनी पड़े।
ये खबर भी पढ़ें : वृंदावन में बंदर ने चुराई कोल्ड ड्रिंक, पोल पर बैठकर पीता वीडियो वायरल
वीडियो देख भड़के लोग, हरकत को शर्मनाक बताया
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स की कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोगों ने भारतीयों के व्यवहार पर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे शर्मनाक बताया।
वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि वे खुद हमेशा कमरे को साफ-सुथरा छोड़ने की कोशिश करते हैं। कुछ ने यह भी लिखा कि ऐसी हरकतों के कारण ही होटल और Airbnb में सख्त नियम लागू करने पड़ते हैं। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
