स्केच आर्टिस्ट ने एयर होस्टेस का चुपके से बनाया स्केच, बदले में मिला दिल छू लेने वाला गिफ्ट; वीडियो वायरल
Sketch Artist Made Air Hostess Sketch : फ्लाइट में स्केच आर्टिस्ट ने एयर होस्टेस का पोर्ट्रेट बनाकर सरप्राइज दिया, जिसके बदले उसे मिला एक भावुक रिटर्न गिफ्ट। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Sketch Artist Surprise Air Hostess Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्केच आर्टिस्ट ने फ्लाइट में एयर होस्टेस को अनोखे अंदाज में सरप्राइज दिया।
यह वीडियो एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्केच आर्टिस्ट पहले चुपचाप एयर होस्टेस को काम करते हुए देखता है और फिर अपनी मल्टीकलर पेन से उनका खूबसूरत स्केच बनाता है।
स्केच आर्टिस्ट ने बनाया एयर होस्टेस का स्केच
जब आर्टिस्ट एयर होस्टेस पिहु जिंघरन को बुलाकर उनका स्केच दिखाता है, तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। वह हैरान रह जाती हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती है।
वह तुरंत आर्टिस्ट का धन्यवाद करती हैं और अपनी साथी को भी स्केच दिखाती हैं, जो इसे बहुत सुंदर बताती है। यह पल न सिर्फ उनके लिए खास बन जाता है, बल्कि देखने वालों के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु में लैंबॉर्गिनी से खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन
वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इसके बाद कहानी यहीं खत्म नहीं होती। स्केच आर्टिस्ट अभिनव जाधव को एयर होस्टेस की ओर से एक खास रिटर्न गिफ्ट भी मिलता है। पहले उन्हें खाने-पीने की चीजें दी जाती हैं और बाद में फ्लाइट लैंड होने के बाद एक हाथ से लिखा हुआ प्यारा सा नोट भी दिया जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। यूजर्स इसे ‘म्यूचुअल रिस्पेक्ट’ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं और एयर होस्टेस के मासूम रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
