Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

72 साल के पेंटर का लगा जैकपॉट, 5 घंटे में बन गया करोड़ो का मालिक

उन्होंने केरल सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी में यह रकम जीती है।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jan 19, 2022 | 09:56 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली, इंसानों की जिंदगी आसान नहीं होती। इंसान (Human) को अपनी जिंदगी में कई उतार-चढाव का सामना करना पड़ता है। इंसानों की जिंदगी में कभी ख़ुशी, कभी गम का सिलसिला शुरू ही रहता है। कुछ इंसानों को जिंदगी भर संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में कभी कभी किस्मत का साथ रहा तो इंसान की जिंदगी संवर जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसने पूरी जिंदगी कड़ा संघर्ष किया और आखिर में उसकी किस्मत ने उसका साथ दे दिया। 

केरल (Kerala) के 72 साल के एक पेंटर ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया। लेकिन, अब इस शख्स बंपर जैकपॉट लगा है। पिछले 50 सालों से पेंटिंग का काम करने वाला यह शख्स आज 12 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हॉस्टल में 2 लड़कियों ने लगाई फांसी, 10वीं की छात्रा थीं दोनों नाबालिग

फटे बैग में निकला ‘कुबेर का खजाना’: केरल में भिखारी की मौत के बाद निकले 4 लाख कैश और सऊदी रियाल, पुलिस दंग

एक पल की लापरवाही और चली गई जान! रोड रोलर ने इंजीनियर को कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का दर्दनाक Video

MP: ‘पीछे क्यों देखा?’ प्रिंसिपल ने 9वीं के छात्र पर बरसाए घूंसे, दर्द छिपाने लगाया मलहम, FIR दर्ज

केरल के कोट्टायम के रहने वाले सदानंदन उर्फ सदन की 12 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी (Lottery) लगी है। उन्होंने केरल सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी में यह रकम जीती है। सदानंदन  बताया कि, उन्होंने XG 218582 नंबर वाला लॉटरी टिकट ड्रॉ निकलने से 5 घंटे पहले एक दुकानदार से खरीदा था। उन्होंने कहा, ‘मैं रविवार सुबह पास के बाजार से मीट खरीदने जा रहा था। तब मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण मैंने सेलवन (टिकट विक्रेता) से यह लॉटरी का टिकट खरीदा था।’ 

Kerala: A middle-aged painting worker, a resident of Kudayampadi in Kottayam, has won Rs 12 crores in State Govt’s Christmas-New Year bumper lottery “I will take care of the future of my children with the prize money,” Sadanandan, the lottery winner, said on Monday pic.twitter.com/5k40vCSvQo — ANI (@ANI) January 17, 2022

बता दें कि, सदानंदन को यह लॉटरी का टिकट कोट्टायम शहर के एक लॉटरी एजेंट बिजी वर्गीस ने कुडेमपाडी के पास पांडवम में लॉटरी विक्रेता कुन्नेपरंबिल सेलवन को बेचा था। इस सेलवन के पास से सदानंदन ने टिकट खरीदा था। सदानंदन से पूछा गया कि, आप इस धन राशि का क्या करेंगे, तो उन्होंने ने कहा कि, वह अपने बच्चों की देखभाल में इस पैसे का इस्तेमाल करेंगे।

  सदानंदन ने मात्र  300 रुपये में यह लॉटरी का टिकट ख़रीदा था। इस लॉटरी का द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी रखे गए थे। द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले 6 लकी विजेताओं को 3 करोड़ रुपये मिले। वहीं, तृतीय पुरस्कार जीतने वाले 6 लोगों को 60 लाख रुपये दिए गए। 

 

72 year old painter from kerala won the lottery of 12 crores had bought lottery tickets 5 hours ago

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2022 | 09:56 AM

Topics:  

  • Kerala
  • Lottery Tickets
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.