Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

70 की उम्र में सिर पर मिठाई का टोकरा लेकर बेचते हैं सामान, बुजुर्ग की खुद्दारी ने जीत लिया लोगों का दिल

Sweet Seller Viral Video : मुंबई के एक बुजुर्ग मिठाई विक्रेता का वीडियो वायरल हो रहा है। 70 साल से अधिक उम्र में भी वह मेहनत कर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं और अतिरिक्त पैसे लेने से इनकार कर दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 31, 2026 | 12:00 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Elderly Man Story : सोशल मीडिया पर इन दिनों मुंबई के एक बुजुर्ग मिठाई विक्रेता का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। तुलसीदास नाम के इस शख्स की उम्र 70 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वह रोजाना सिर पर मिठाई से भरा भारी टोकरा रखकर सड़कों पर निकलते हैं और मेहनत करके अपना जीवन यापन करते हैं।

बढ़ती उम्र, तेज धूप और गर्मी के बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा है। यही वजह है कि उनकी कहानी इंटरनेट पर लोगों को भावुक और प्रेरित दोनों कर रही है।

70 साल के मिठाई विक्रेता की खुद्दारी ने जीता दिल

वायरल वीडियो में तुलसीदास मुंबई के वडाला इलाके में मिठाई बेचते नजर आते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर हुसैन मंसूरी ने शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में बुजुर्ग की ईमानदारी और आत्मसम्मान की जमकर तारीफ की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हुसैन पहले उन्हें सीधे पैसे देने की कोशिश करते हैं, लेकिन तुलसीदास इसे लेने से इनकार कर देते हैं।

इसके बाद हुसैन उनकी पूरी मिठाई खरीदने की बात करते हैं, जिस पर वह सहमत हो जाते हैं। हालांकि जब उन्हें तय कीमत से ज्यादा पैसे देने की कोशिश की जाती है, तब भी वह अतिरिक्त रकम लेने से मना कर देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : वकील से 2 लाख रुपये का बैग छीन ले गया बंदर, पेड़ पर चढ़कर कर दी नोटों की बारिश

लोगों ने बुजूर्ग के आत्मसम्मान की जमकर तारीफ की

तुलसीदास का कहना है कि उन्हें सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई चाहिए। वीडियो में उनकी यह बात लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी खुद्दारी, ईमानदारी और मेहनत की सराहना कर रहे हैं।

कई लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसे आत्मसम्मान वाले लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं। यह वीडियो सिर्फ एक बुजुर्ग मिठाई विक्रेता की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत और स्वाभिमान की एक मिसाल बनकर सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

70 year old sweet seller refuses extra money mumbai viral video self respect story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.