राहलु बोले- बीजेपी की सच्चाई जनता के सामने उजागर होगी  
वीडियो

जल्द आएगा 'हाइड्रोजन बम', राहलु बोले- बीजेपी की सच्चाई जनता के सामने उजागर होगी

पटना में हुई कांग्रेस की CWC बैठक में Rahul Gandhi ने केन्द्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। हाइड्रोजन बम का ऐलान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चिंता ना करें जल्द ही एक ओर धमाका होगा।

सौरभ शर्मा

पटना में आजादी के बाद पहली बार हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संविधान को खत्म कर रही है और जल्द ही एक "हाइड्रोजन बम" फूटेगा, जिससे बीजेपी की असली सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। राहुल ने कहा कि बिहार के युवाओं ने बीजेपी की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। उन्होंने जाति जनगणना और 50% आरक्षण की सीमा हटाने का वादा दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करेगा। राहुल गांधी ने अति पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यकों को अधिक भागीदारी देने के लिए 10 सूत्रीय योजना पेश की और गारंटी दी कि इसे बिहार में लागू किया जाएगा। उन्होंने नीतीश सरकार पर 20 साल तक पिछड़े वर्गों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM