Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुतिन को प्यार… 1,2 नहीं 8 बार, 58 साल की उम्र में 17 साल की लड़की से था अफेयर

Putin Girlfriends: पुतिन के आक्रामक तेवर किसी के भी होश फाख्ता कर सकते हैं। उनकी मौजूदगी भर से दुश्मन का कलेजा दहला सकता है। मगर, पुतिन रोमांटिक भी काफी हैं। उनके अफेयर भी कई रहे हैं।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Dec 03, 2025 | 01:29 PM

महिला मित्रों के साथ पुतिन।

Follow Us
Close
Follow Us:

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली के दौरे पर आ रहे हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रूसी राष्ट्रपति की सीक्रेट लाइफ को लेकर काफी चर्चाएं हो रहीं। 73 वर्षीय पुतिन ने न जन्म का बंधन माना, न कभी उम्र की सीमा देखी। कुछ प्रेम-प्रसंग लंबा चला, कुछ कम समय चला। पुतिन के दिल में अब तक अलीशा खारचेवा, एलीना काबाएवा, कात्या मिजुलिना, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख, एना चैपमैन, पामेला एंडरसन, विक्टोरिया लोप्प्रेवा, ल्यूडमिला श्रेबनेवा ने जगह बनाई है।

पिछले साल एक किताब में दावा किया गया कि पुतिन जब 58 साल के थे, तब उनका 17 साल की लड़की से अफेयर था। यह कहानी आज से करीब 14 साल पहले की है। जब एक कैलेंडर गर्ल को क्रेमलिन में बिना रोक-टोक एंट्री दी जाने लगी। साल 2011 में पहली बार पुतिन की मुलाकात 17 साल की लड़की अलीशा खारचेवा से हुई थी। अलीशा मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी। वह साल 2011 के कैलेंडर में अप्रैल की मॉडल थी।

शादी के बाद भी सीक्रेट रिलेशनशिप रखा

ये कैलेंडर पुतिन के इमेज बिल्डिंग पीआर प्रोजेक्ट का हिस्सा था। इसी में से अलीशा खारचेवा का नाम निकल आया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन को न सिर्फ वो कैलेंडर दिया गया, बल्कि मॉडल अलीशा के कॉन्टैक्ट नंबर भी शेयर किए। फिर क्या था। पुतिन की पसंद अलीशा के प्यार पर जाकर थम गई। किताब The Tsar in Person…How Vladimir Putin Fooled Us All में ये खुलासा हुआ है। ये वो दौर था, जब पुतिन पत्नी ल्यूडमिला से शादीशुदा थे और साथ ही जिमनास्ट एलीना काबाएवा के साथ उनका सीक्रेट रिलेशनशिप चल रहा था। उनसे बाद में उनके दो बेटे हुए। पुतिन की जिंदगी में एलीना काएबावा का नाम सबसे खास है। एलीना काबाएवा गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट रही हैं। वह राजनेता और मीडिया मैनेजर रही हैं। एलीना से पुतिन के रिश्तों की चर्चा अंतरराष्ट्री स्तर पर होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की तीसरी बेटी एलीना से ही है।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सरहद पर भीषण खूनी संघर्ष के बीच रूस की अपील- ‘जंग तुरंत रोकिए’

डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने PM मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान, 100M फॉलोवर पूरे

परमाणु हथियारों पर ‘सीक्रेट मीटिंग’ कर रहे अमेरिका, रूस और चीन, क्या भारत को भी मिलेगा न्योता

आत्मघाती हमले से दहला रूस…मॉस्को में पुलिस की पेट्रोल गाड़ी के पास आतंकी ने खुद को उड़ाया, 1 की मौत

कट्टर समर्थक की बेटी के साथ भी जुड़ा नाम

रूसी राष्ट्रपति का 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना के साथ भी डेट की खबरें आईं। बार्बी डॉल जैसी दिखने वाली मिजुलिना के बारे में दुनिया बस इतना जान पाई कि वो पुतिन के कट्टर समर्थक सीनेटर की बेटी हैं। हॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन का नाम भी पुतिन से जुड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला कई बार क्रेमलिन पहुंचीं। कभी अफेयर तो कभी एनिमल एक्टिविज्म के नाम पर पामेला क्रेमलिन में देखी गई थीं।

यह भी पढ़ें: डील, दोस्ती और डिनर…30 घंटे भारत में रहेंगे पुतिन, रक्षा से व्यापार तक बड़े फैसलों का सुपर शेड्यूल

पहली पत्नी से दो बेटियां

80 के दशक में पुतिन रूसी खुफिया एजेंसी के जासूस देते थे। तब उनकी जिंदगी में एक एयरहोस्टेस आई थी। उनका नाम ल्यूडमिला था। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के घर हुई थी। 1983 में पुतिन और ल्यूडमिला ने शादी कर ली, लेकिन 30 साल बाद यानी 2014 में तलाक हो गया। पहली पत्नी से पुतिन की दो बेटियां हैं।

Putin fell in love not once or twice but eight times

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2025 | 01:29 PM

Topics:  

  • Russia
  • Russian President
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.