सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Pakistani Beauty Cream: सावधान! महाराष्ट्र के बाजारों में अवैध रूप से बिक रही पाकिस्तानी 'गोरी ब्यूटी क्रीम' किडनी फेलियर का कारण बन रही है। नागपुर में 18 महिलाएं गंभीर बीमारी की चपेट में आई हैं।
- Written By: आकाश मसने
Pakistani Goree Beauty Cream Side Effects: पहलगाम हमले के बाद आयात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद, पाकिस्तान में बना ‘Goree Beauty Cream’ नामक ब्यूटी क्रीम महाराष्ट्र के नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे भारतीय बाजारों में अवैध रूप से बेची जा रही है। यह क्रीम ‘इंस्टेंट ग्लो’ का दावा करती है, लेकिन इसमें मौजूद भारी मात्रा में मरक्यूरी (पारा) किडनी फेलियर का मुख्य कारण बन रही है। नागपुर के एक अस्पताल में पिछले दो वर्षों में 18 ऐसी महिलाएं सामने आई हैं, जिन्हें इस क्रीम के उपयोग के कारण ‘मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी’ जैसी गंभीर किडनी बीमारी हुई है।
डॉक्टरों के अनुसार, क्रीम में मौजूद मरक्यूरी त्वचा के माध्यम से खून में मिलकर किडनी को सीधा नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर में सूजन और यूरिन से प्रोटीन लीक होने जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि खाद्य एवं औषधी प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में स्टॉक जब्त किया है, लेकिन यह क्रीम अब भी ऑनलाइन और अन्य देशों के रास्ते अवैध रूप से उपलब्ध है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ‘इंस्टेंट ग्लो’ के पीछे न भागें और बिना डॉक्टरी सलाह के ऐसी क्रीमों का इस्तेमाल न करें।