6 लग्जरी कारें, लाल बत्ती का रौब! लखनऊ का ‘फर्जी IAS’ 8 दिन में रिहा, सबूत नहीं जुटा पाई UP पुलिस
Lucknow में खुद को सीनियर IAS बताकर वीआईपी रौब झाड़ने वाले सौरभ त्रिपाठी को जेल जाने के महज 8 दिन बाद ही जमानत मिल गई। कोर्ट ने 'फर्जी होने के पर्याप्त सबूत' न मिलने के आधार पर उसे रिहा कर दिया।
- Written By: सौरभ शर्मा
Updated On:
Nov 21, 2025 | 09:10 PM
लखनऊ का 'फर्जी IAS' 8 दिन में रिहा
लखनऊ में खुद को सीनियर IAS बताकर वीआईपी रौब झाड़ने वाले सौरभ त्रिपाठी को जेल जाने के महज 8 दिन बाद ही जमानत मिल गई। कोर्ट ने ‘फर्जी होने के पर्याप्त सबूत’ न मिलने के आधार पर उसे रिहा कर दिया। 4 सितंबर 2025 को वजीरगंज पुलिस ने उसे 6 लग्जरी कारों के काफिले, लाल-नीली बत्ती और विधानसभा-सचिवालय के फर्जी पास के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ ने तीन बार UPSC परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह एक प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर अधिकारियों के संपर्क में आया और उनकी लाइफस्टाइल की नकल कर दिल्ली से गोवा तक वीवीआईपी सुविधाएं लेने लगा। पुलिस अब कारों के असली मालिकों की जांच कर रही है और जमानत रद्द कराने के लिए नई चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। उसका पीए गौरव पांडे भी अब जमानत की कोशिश में है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
बारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Lucknow fake ias saurabh tripathi released bail 8 days lack of evidence luxury cars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 21, 2025 | 09:10 PM
