Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
Petrol-Diesel Crisis Update: एक तरफ वैश्विक तनाव है तो दूसरे तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में तेल गैस को लेकर जनता बेहाल है। भारत में शनिवार की सुबह देशवासियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई।
- Written By: तनमय बरनवाल
Petrol-Diesel Crisis Update: बदलते दिन के साथ देश सहित विदेशों में चिंताओं का बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ वैश्विक तनाव है तो दूसरे तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में तेल गैस को लेकर जनता बेहाल है। भारत में शनिवार की सुबह देशवासियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई। पिछले सिर्फ 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। जिसका बोझ अब जनता पर पड़ना तय हैं। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस बार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। यानि अगर आपकी गाड़ी की टंकी 40 से 50 लीटर की है तो अब हर बार फुल टैंक कराने पर आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
10 दिनों में तीसरी बड़ी बढ़ोतरी
इन सबके बीच सबसे बड़ी बात ये है कि ये पिछले दस दिनों में ये तीसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। यानि तेल की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। अब आपको बताते हैं कि देश के बड़े शहरों में नया रेट क्या हो गया है।
- दिल्ली में पेट्रोल अब 99 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर पहुंच चुका है जबकि डीजल 92 रुपये 49 पैसे हो गया है।
- कोलकाता में पेट्रोल 110 रुपये 64 पैसे और डीजल 97 रुपये 2 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
- मुंबई में पेट्रोल 108 रुपये 49 पैसे और डीजल 95 रुपये 2 पैसे पहुंच गया है।
- चेन्नई में पेट्रोल 105 रुपये 31 पैसे और डीजल 96 रुपये 98 पैसे के स्तर पर पहुंच चुका है।
यानि देश के कई शहरों में पेट्रोल अब 100 रुपये से काफी ऊपर निकल चुका है। अब सवाल ये है कि आखिर दाम बढ़ क्यों रहे हैं? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो.