अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर हुए ट्रोल; पब्लिक बोली-चोर है चोर, देश को बर्बाद कर रहा भाग गया भाग गया; VIDEO देखें

Abhijit Dipke: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके पब्लिक के घुस्से का शिकार हो गए। घर से वापस दिल्ली लौटते वक्त दिल्ली एयरपोर्ट पर पब्लिक ने अभिजीत को चोर बोला और कहा क्यों देश खराब कर रहे हो।
abhijit dipke
अभिजीत दिपके सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध

  • पब्लिक ने कहा चोर है चोर भाग गया भाग गया क्यों देश बर्बाद कर रहा

  • अभिजीत के सहयोगी सौरभ दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

Abhijit Dipke Trolled At The Airport: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली एयरपोर्ट पर बूरी तरह ट्रोल हो गए। एयरपोर्ट से बाहर निकले के दौरान पब्लिक के गुस्से का शिकार हुए दीपके लगेज लेकर तेजी के साथ बाहर निकलते दिखे। इस दौरान पब्लिक बोलती है चोर है चोर भाग गया भाग गया क्यों देश बर्बाद कर रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अभिजीत दिपके पुलिस की घेराबंदी के बीच से तेजी से बाहर जाते हुए देखे जा रहे हैं।

घर से वापस दिल्ली लौटते वक्त की घटना

10 अक्टूबर को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकरराव दिपके की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दादी के अंतिम कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के बाद अभिजीत दिपके अपने पैत्रिक घर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के गांव संतुक पिपरी गए थे। घर 2 दिन रुकने के बाद आज लौट रहे थे और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पब्लिक ने उनका विरोध किया।

abhijit dipke
तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

सीजेपी का प्रदर्शन जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। 10 तारीख को ही अभिजीत दिपके समेत सीजेपी के बड़े चेहरों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया था। इसी दौरान अभिजीत के दादी की मौत की सूचना मिली थी। मीडिया के सामने आकर अभिजीत ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस उनका फोन नहीं दी और न ही घर के सदस्यों से बात करने दिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रेसवार्ता करके अभिजीत के आरोपों का खंडन किया और एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया और अभिजीत के आरोपों को गलत ठहराया था।

abhijit dipke
पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

पांच दिन की न्यायिक हिरासत में क्यों भेजे गए?

12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को आधिकारिक विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद 13 अक्टूबर को सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत CJP के सदस्यों ने कथित तौर पर बैरिकेड पार कर प्रदर्शन स्थल में प्रवेश किया। वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने और नारेबाजी करने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पहले शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरा था। पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शर्तों का उल्लंघन किया और दोबारा कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसी आधार पर दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com