पीड़ित ने सुनाई आपबीती, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 2 की मौत
सोमवार को उत्तराखंड में यमुनोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन हो गया। इसमें यात्रा पर आए दो लोगों की मौत हो गई, और दो लोग अभी भी लापता हैं।
- Written By: अक्षय साहू
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन (फोटो- सोशल मीडिया)
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में यमुनोत्री मंदिर के पैदल रास्ते पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास हुए भूस्खलन में लापता हो गए दो अन्य श्रद्धालुओं की तलाश के लिए मंगलवार सुबह राहत और बचाव कार्य फिर शुरू कर दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए पांच श्रद्धालुओं में से दो के क्षत विक्षत शव रात में ही बरामद हो गए थे। मुंबई के रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया था। दो अन्य श्रद्धालु अब भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी खोजबीन के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और पुलिस की संयुक्त टीम की ओर तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है ।
लापता लोगों की तलाश जारी
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल 60 वर्षीय रसिक भाई का जानकीचट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हरिशंकर (47) और उनकी नौ वर्षीया पुत्री ख्याति के रूप में हुई है। लापता व्यक्तियों में नई दिल्ली के कृष्णा विहार की रहने वाली भाविका शर्मा (11) और मुंबई के कमलेश जेठवा (35) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
Navabharat Nishanebaaz: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई राह स्वर्ण खरीदी का छोड़ो मोह
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर भैरों मंदिर के निकट बड़ा भूस्खलन, दो लोगो के दबे होने की आशंका। एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। #yamunotri #landslaide #uttarkashi #chardhamyatra2025 pic.twitter.com/pzWAGbROz8 — Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) June 23, 2025
घायल रसिक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे थे और इसी दौरान रास्ते पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक वह और उनका एक साथी बोल्डर और मलबे के साथ खाई में जा गिरे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें होश आया तो मलबे से किसी तरह हाथ बाहर निकालकर मदद मांगी ।
रिकवरी रेट हाई, नए केस में गिरावट; देश में तेजी से गिर रहा कोरोना का ग्राफ
हर संभव मदद की जाएगी
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों और घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए वह खुद घटनास्थल पहुंचे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
