हाई अलर्ट पर उत्तरकाशी ! IMD का रेड अलर्ट, ट्रेकर्स को निकालने में जुटी जिला प्रशासन की टीमें

Uttarkashi Landslide Update: मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के बीच उत्तरकाशी में प्रशासन अलर्ट पर है। भूस्खलन की वजह से टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हुए हैं।
uttarkashi landslide news
उत्तरकाशी में लैंडस्लाइडसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Uttarkashi Red Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरकाशी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिलाधिकारी आपदा नियंत्रण कक्ष से जिले के अलग-अलग हिस्सों में हालात पर खुद नजर रख रहे हैं और लाइव मॉनिटरिंग के ज़रिए संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। राजस्व विभाग, पुलिस, SDRF और NDRF के साथ-साथ सभी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

मेडिकल और खाने की व्यवस्था

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य के निर्देशों पर ऊंचाई वाले इलाकों से ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जिला प्रशासन की टीमें देश-विदेश से आए ट्रेकर्स की ट्रेकिंग रूट से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रही हैं और साथ ही उनके रहने, खाने और प्राथमिक चिकित्सा का भी उचित इंतजाम कर रही हैं। भोजवासा और चिरबासा में फंसे ज्यादातर पर्यटकों को गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों की मदद से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। डीएम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और कंट्रोल रूम से नियमित अपडेट ले रहे हैं।

ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने पर फोकस

ताजा जानकारी के अनुसार, जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी कुल 136 पर्वतारोही, ट्रेकर्स और सपोर्ट स्टाफ मौजूद हैं। इनमें ऊंचाई वाले इलाकों में अभियान पर गए 89 सदस्य, ऊंचाई वाले ट्रेकिंग के तहत कालिंदी पास बेस कैंप में मौजूद 18 सदस्य और ऑडेन्स कोल पास बेस कैंप में मौजूद 29 सदस्य शामिल हैं। जिला प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता ऊंचाई वाले इलाकों में मौजूद सभी ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर निकालना है। 43 ट्रेकर्स को सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया है।

uttarkashi landslide news
लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

जिला प्रशासन की तीर्थयात्रियों से अपील

चार धाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों, ट्रेकर्स और दूसरे पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग को हर्षिल में दो एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात करने का निर्देश दिया है। उत्तराखंड प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा रोक दें, सुरक्षित जगहों पर रहें और मौसम व सड़क की स्थिति बेहतर होने तक आगे न बढ़ें। तीर्थयात्रियों से यह भी कहा गया है कि वे मौसम से जुड़ी सलाहों का सख्ती से पालन करें और बेवजह जोखिम न उठाएं।

uttarkashi landslide news
बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के पर्यटक के साथ हादसा

उत्तरकाशी के कच्चीढांग स्लाइड जोन के पास महाराष्ट्र के पर्यटकों की टीम में शामिल एक व्यक्ति का पैर फिसलने से करीब 130 मीटर नीचे नदी में गिरकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और स्थानीय पोर्टरों ने सर्च अभियान शुरू किया है। तो दूसरी ओर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com