- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand Kedarnath Temple Opening Ceremony 108 Quintals Of Flowers Decorate The Temple
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, 108 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
Kedarnath Temple: केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद होते हैं और फिर 6 महीने के लिए खुलते हैं। कहते हैं कि यहां स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन से मोक्ष के द्वार खुलते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

केदारनाथ धाम (Image- Social Media)
देहरादून: केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परंपरागत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। साढ़े ग्यारह हजार फुट से अधिक उंचाई पर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के सुबह सात बजे कपाट खुलने के मौके पर मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। ठंड के बावजूद बड़े उत्साह से भरे श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगा रहे थे।
इस मौके पर भगवान शिव के धाम को देश-विदेश से मंगाए गए कई तरह के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खोले जाने के दौरान भी मंदिर और वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गयी। केदारनाथ धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। पत्नी गीता के साथ केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि ओर शांति की कामना की।
राज्य के लिए यह उत्सव का समय
मंदिर के कपाट खुलने पर देशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के साथ ही पूरे देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘केदारनाथ धाम सनातन धर्मांवलंबियों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। हमारे राज्य के लिए यह उत्सव का समय है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
ट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि उनके आशीर्वाद से इस वर्ष भी चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बाबा केदार का अनन्य भक्त बताते हुए कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर में दिव्य और भव्य पुनर्निर्माण हुआ है । तीस अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे।
रविवार को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड के चार धामों में शामिल बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत हो जाएगी। हर साल सर्दियों में भीषण ठंड के कारण चारों धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। छह माह के यात्रा सीजन के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पिछले साल करीब 48 लाख श्रद्धालु हिमालयी धामों में पहुंचे।
Uttarakhand kedarnath temple opening ceremony 108 quintals of flowers decorate the temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान
Apr 04, 2026 | 09:10 AMMaharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय
Apr 04, 2026 | 09:06 AMनासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित
Apr 04, 2026 | 09:06 AMबच्चू कड़ू का ऑडियो क्लिप वायरल, विधायक के भाई की हत्या की रची साजिश? अमरावती में मचा सियासी बवाल
Apr 04, 2026 | 09:02 AMमुल्तानी मिट्टी के ये 3 फेस पैक चेहरे पर लाएंगे जबरदस्त निखार, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Apr 04, 2026 | 09:02 AMनासिक मनपा का बड़ा फैसला, 2 दिन का मेगा वॉटर शटडाउन, 4-5 अप्रैल को पानी सप्लाई बंद
Apr 04, 2026 | 08:53 AMWeather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट! इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की दी चेतावनी
Apr 04, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












