Uttarakhand Kedarnath By Election Result : केदारनाथ सीट पर बीजेपी की आशा नौटियाल आगे
केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपुचनाव में छठे दौर की मतगणना के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
- Written By: रीना पंवार
(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
देहरादून : उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपुचनाव में 4 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की आशा नौटियाल 1853 वोट से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान 1853 वोट से पीछे चल रहे है। कांग्रेस के मनोज रावत 2389 वोटो से पीछे चल रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर लगातार बढ़त बना रखी है। शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए, बीजेपी प्रत्याशी दूसरे दौर की मतगणना के अंत में कांग्रेस के मनोज रावत से 1,005 मतों से आगे थी। रुद्रप्रयाग जिले की यह विधानसभा सीट इस साल जुलाई माह में भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हो गई थी।
सत्ताधारी भाजपा केदारनाथ विधानसभा सीट को किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी केदारनाथ से खास लगाव है। केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या 90,875 है। इनमें से 45,956 महिला वोटर और 44,919 पुरुष वोटर हैं। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में यहां कुल 58.89 प्रतिशत वोट डले थे।
सम्बंधित ख़बरें
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
