उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: चारधाम यात्रा सोमवार को भी स्थगित
उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात खराब बने हुए है देहरादून समेत कई जिलों में नुकसान हुआ है। रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा सोमवार को भी रोकी गई, नदियों के किनारे सतर्कता वरतने के निर्देश दिए गये है।
- Written By: सौरभ शर्मा
बारिश के चलते सोमवार को भी चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी (फोटो- सोशल मीडिया)
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को देहरादून समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सरकार ने सोमवार को चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और अधिक बिगड़ने की आशंका है।
देहरादून में शनिवार रात से रविवार सुबह तक 150 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। सहस्रधारा रोड पर बादल फटने जैसी स्थिति बनी, जिससे जलभराव और भू-स्खलन के मामले सामने आए। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस बीच सभी रेखीय विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आपातकालीन व्यवस्था को सक्रिय कर दिया गया है।
तीन घंटे में 157 मिमी बारिश, सहस्रधारा में सबसे ज्यादा नुकसान
सहस्रधारा रोड पर तीन घंटे में 157 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में जलप्रलय जैसी स्थिति बन गई। मालदेवता में 125 मिमी, जौलीग्रांट में 132 मिमी और हाथीबड़कला क्षेत्र में 101 मिमी बारिश हुई। नदियों के उफान पर आने से आसपास के गांवों और बस्तियों में दहशत का माहौल है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान की भी खबरें आई हैं, हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
Kailash Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर बड़ा अपडेट, 35 हजार खर्च में हुई बढ़ोतरी, जानें पूरी जानकारी
Char Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
यह भी पढ़ें: कर्नाटक BJP में बड़ा उलटफेर संभव, पूर्व CM के बेटे की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा
प्रशासन अलर्ट पर, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को फिलहाल यात्रा न करने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी कई जिलों में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक दून में जमकर बारिश हुई। इस दौरान दून के कई इलाकों में करीब 150 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह सहस्रधारा रोड क्षेत्र में बादल फटने जैसे हालात बन गए और तीन घंटे में 157 मिमी बारिश हुई।
