Uttrakhand Bus Accident: हरिद्वार से टिहरी तक हादसों का कहर: दो जगह पलटी बसें, मची चीख-पुकार; कई घायल
Uttrakhand Bus Accident: उत्तराखंड में आज सोमवार की सुबह दो अलग अलग जगहों पर बस सड़क दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।
- Written By: वंदना शर्मा
उत्तराखंड बस दुर्घटना (सोर्स सोशल मीडिया)
Uttrakhand Bus Accident: उत्तराखंड में आज सोमवार की सुबह दो अलग अलग जगहों पर बस सड़क दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है। एक हादसा हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में हुआ, जहां पर बस बेकाबू होने की वजह से पलट गयी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए है।
बताया यह भी जा रहा है कि यात्रियों का दल राजस्थान से डबल डेकर बस से हरिद्वार पहुंचा था। गंगा स्नान करने के बाद जब यात्री वापस लोटने की तैयारी में थे। और जैसे ही सप्तऋषि क्षेत्र में बस वापस जाने के लिए बैक होने लगी,तब बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई।
45 यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत; कई घायल।
बस में लगभग 45 यात्री सवार थे हादसे के समय दुर्घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई और साथ ही यात्रियों की चीख पुकार से आस पास के लोग भी घबरा गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया। साथ ही क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाने का कार्य शुरू किया गया। मृतक 50 वर्षीय महिला की पहचान पुष्पकवर पत्नी भंवर सिंह, निवासी नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
आज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: Mann Ki Baat में PM मोदी का बड़ा संदेश, सिंधु से ‘अक्षरकंदुक’ तक चर्चा
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
बैक करने के चक्कर में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बस को हरिद्वार शांतिकुंज के पास सड़क किनारे से बैक किया जा रहा था। जिसके चलते ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस बेकाबू हो कर पलट गयी। बस को पलटता देख सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।
22 लोगों से भरी बस पलटी
दूसरी घटना उत्तराखंड के टिहरी में हुई है जहा बस बेकाबू होकर पलट गई और कई यात्री घायल हो गए। यह भी जानकारी सामने आई है कि यह दुर्घटना जौलांगी गांव के पास हुई है। इसमें बस चालक और कंडक्टर समेत 22 लोग सवार थे। चंबा की ओर कांडीखाल से 3 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत की सूचना सामने नहीं है। कुछ लोग घायल है जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
