UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
UK Board Results: उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं में 89% बच्चे पास हुए हैं तो वहीं 12वीं में 85% बच्चों ने परीक्षा पास की है। सीएम धामी ने सभी को बधाई दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
UK Board Result Announcement: आज यानी शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों को बधाई दी और साथ में पास ना हो सके बच्चों को निराश नहीं होने की सलाह दी है। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।
उत्तराखंड के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट लाइव हो गया है। वेबसाइड पर लगातार दबाव होने के कारण छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस परीक्षा में इस बार भी लड़कियों का बोलबाला रहा। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने 98 प्रतिशत नंबरों के साथ टॉप किया है। इसके साथ ही इंटर की परीक्षा में गीतिका पंत ने 98 प्रतिशत नंबरों के साथ टॉप किया है।
हाईस्कूल के टॉप 3 बच्चे
हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने 98.20% नंबरों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। इसके बाद इंशात कोठारी दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर योगेश जोशी रहे, जिन्होंने 97.80% नंबर हासिल किए। कक्षा 10 के नतीजों में छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा है। लड़कियों में पास प्रतिशत 96.07% रहा, जबकि लड़कों में पास प्रतिशत 88.03% दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
UK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट
उत्तराखंड के टिहरी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठेंगी रूह
महारुद्र अभिषेक और मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्री विशाल के द्वार, पहली बार दिखा सजावट का ऐसा अनोखा अंदाज
हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा, मोबाइल पर लगा बैन
इंटर में भी लड़कियों ने मारी बाजी
इंटरमीडिएट की परीक्षाओं 2026 में कुल पास प्रतिशत 85.11 फीसदी रहा। लड़कियों ने एक बार फिर चार्ट में बढ़त बनाई, उनका पास प्रतिशत 88.09 फीसदी रहा, जबकि लड़कों में पास प्रतिशत 81.93 फीसदी था। इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से राज्य में टॉप किया, दोनों ने 98% नंबर हासिल किए। पिछली बार भी लड़कियों ने पास प्रतिशत में बढ़त बनाई थी।
सीएम धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। विश्वास है कि आप इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।”
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। विश्वास है कि आप इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को… — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 25, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे।”
