नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें
Nainital Car Falls into Ditch: भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा (Image- Social Media)
Nainital Car Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे का शिकार हुई कार यूपी की है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर लगभग 2:15 बजे सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली के पास ढैला गांव से 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार (गाड़ी नंबर यूपी 32 क्यूयू 1874) अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
एक बच्चे समेत 5 की मौत
स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है। नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ, एसएसबी टीम ने सभी शवों को खाई से निकालकर ऊपर सड़क तक पहुंचाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बद्रीनाथ मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्रा स्थगित
अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में ‘चंदा चोरी’! मंदिर समिति ने बिठाई जांच, CCTV फुटेज से होगा बड़ा खुलासा
नागपुर के पंचशील चौक पर बड़ा हादसा टला! आपली बस ने स्कूली बच्चों की वैन को मारी जोरदार टक्कर; 4 छात्राएं घायल
हादसे में जान गवांने वालों के नाम
- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
- रवी पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
- गाड़ी का चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34
यह भी पढ़ें- हवा में डगमगाया, फिर रनवे पर टकरा गया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में ‘टेल-स्ट्राइक’
सीएम धामी ने जताया दुख
इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। CM धामी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
