देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी भीषण आग, AC में हुआ ब्लास्ट, मरीजों को किया शिफ्ट, मची अफरा-तफरी
Dehradun Hospital Fire: देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित पेनेसीया अस्पताल में आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई मरीजों के झुलसने की खबर सामने आ रही हैं।
- Written By: प्रिया जैस
पेनेसीया अस्पताल में लगी आग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Panacea Super Specialty Hospital Fire: देहरादून के अस्पताल में बड़ी आग लगने की खबर सामने आ रही है। देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित पेनेसीया अस्पताल में आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इस आग में कई मरीजों की झुलसने की खबर सामने आ रही है। आनन फानन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाद की गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे हैं और आग को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में लगी आग
हादसे के वक्त अस्पताल में 14 मरीज आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल में एसी में ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में आग लग गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
चमोली में बारिश का कहर, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर गिरा मलबा, बोल्डर से थमा ट्रैफिक
Tehri Molestation Case: टिहरी में मीट कारोबारी ने किया नाबालिग से छेड़छाड़, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बद्रीनाथ मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्रा स्थगित
देहरादून शहर में बड़ा हादसा, पैनेसिया अस्पताल के ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दम घुटने से महिला की मौत, मरीजों को दूसरे अस्प्तालों में किया गया रैफर।
कमिश्नर और आईजी समेत तमाम आला अफसर मौके पर।
सोया पड़ा सिस्टम जागेगा, चेकिंग अभियान चलेगा। सुना है मालिक भी रसूखदार है, एक… pic.twitter.com/ZjcBHjNfJs — Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) May 20, 2026
इस घटना में 14 मरीजों के आग में झुलसने की खबर सामने आई है। एसी में ब्लास्ट होने के बाद आईसीयू और आसपास के सभी वार्डों में धुआं फैल गया। सभी मरीजों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी और अफरा-तफरी मच गई। सभी मरीजों को बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें – आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने दी जानकारी
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईसीयू में 6 लोग भर्ती थे, आग तेजी से फैली। आग लगने के छह मिनट बाद रिस्पांस टीम मौके पर पहुंच गई थी। चूंकी धुआं तेजी से फैल रहा था, इसलिए 14 लोगों को शिफ्ट कराया गया। कुछ को कैलास अस्पताल भर्ती कराया गया है तो कुछ को दूर भेजा गया है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
