हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO
Motichur Flyover Collision: उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिससे एक के बाद एक चार वाहन टकरा गए। बस और वैगनआर कार में आग लग गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार का CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO
Haridwar Dehradun Highway Crash: देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां चार वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई और मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आईं। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों के शव मिलने की सूचना है, हालांकि हरिद्वार पुलिस ने फिलहाल एक महिला की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे के चलते फ्लाईओवर के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिद्वार–देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार (8 मार्च) रात को तेज रफ्तार में चल रहे चार वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों में तुरंत आग लग गई और फ्लाईओवर पर चीख-पुकार मच गई।
फ्लाईओवर पर बनी भगदड़ जैसी स्थिति
आग लगने के बाद फ्लाईओवर पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकीं, हालांकि हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सम्बंधित ख़बरें
मासूम ग्रंथ की मौत के एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, परिवार का आरोप-दोषियों को बचा रही मनपा
Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
🚨 BREAKING: Major Accident in Haridwar 🚨 A massive pile-up on Motichur Flyover has led to multiple vehicles catching fire. Traffic is currently at a standstill with heavy jams reported. Emergency services are en route. 📍 Location: Motichur Flyover, Haridwar pic.twitter.com/6eRL8EdTn4 — The Himalayan Dawn (@Himalayan_Dawn) March 8, 2026
हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग की चपेट में आकर उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
कार का सीएनजी सिलेंडर फटा
घटना के बाद मौके पर करीब 15 एंबुलेंस पहुंचीं और करीब 9 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। वहीं बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
यह भी पढ़ें- इधर देश भर में बढ़ रही गर्मी…उधर UP में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड देख लोग हैरान, बोले- हम तो AC चला रहे
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में एक ट्रक, एक एसयूवी कार, एक डंपर और एक बस के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी एक महिला की मौत की पुष्टि की है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उत्तराखंड पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
