केदारनाथ यात्रा 2026: भारी बर्फबारी भी नहीं रोक पाई भक्तों का रास्ता! तैयारियां तेज गति से जारी
Kedarnath Yatra 2026: भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां पूरे जोश के साथ जारी हैं। कठिन मौसम और बर्फ की मोटी परत के बीच भी प्रशासन ने काम की गति धीमी नहीं होने दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
केदारनाथ में भारी बर्फबारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttarakhand Snowfall Update: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां पूरे जोश के साथ जारी हैं। कठिन मौसम और बर्फ की मोटी परत के बीच भी प्रशासन ने काम की गति धीमी नहीं होने दी है। धाम तक खाद्य सामग्री, निर्माण सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति घोड़े-खच्चरों के जरिए लगातार की जा रही है। श्रमिकों और पशु चालकों की मेहनत से हर दिन जरूरी सामान ऊंचाई तक पहुंचाया जा रहा है जिससे तैयारियों में किसी तरह की रुकावट न आए।
प्रशासन की कड़ी निगरानी
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा खुद तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और हालात के अनुसार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने, आवास व्यवस्था को बेहतर करने, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने पर है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
#WATCH उत्तराखंड | केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी ने पूरे केदारनाथ धाम को बर्फ की मोटी परत से ढक दिया है। मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में कई फीट बर्फ जमा हो गई है। लगातार बर्फबारी की वजह से पुनर्निर्माण के काम में तेज़ी लाना और यात्रा के लिए ज़रूरी सामान का इंतज़ाम… pic.twitter.com/ebJFVO0bdh — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Kedarnath Trek Accident: केदारनाथ यात्रा के दौरान शॉर्टकट लेने से 2 युवा खाई में गिरे, 1 की मौत 1 घायल
मालवीय नगर अग्निकांड में नया मोड़: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर धामी हुए सक्रिय, रेखा गुप्ता से की चर्चा
चारधाम यात्रा का असर: ऋषिकेश की सड़कों पर वाहनों का सैलाब, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 लोग घायल
मार्ग और सुविधाओं पर तेजी से काम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। इसके साथ ही पथरीले और फिसलन भरे रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। टेंट और होटल व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने धाम और रास्ते में मेडिकल पोस्ट और इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने की योजना बना ली है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें: न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तैनात हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मौसम कितना भी प्रतिकूल क्यों न हो, प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा जताया कि बर्फबारी के बावजूद तय समय तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी और यात्रा सुचारु रूप से शुरू होगी।
