एक महीने में तीन बड़े हादसे, आखिर मौत की वजह क्यों बन रही हवाई यात्रा, देखें टाइमलाइन

उत्तराखंड के गौरीकुंड में आज हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। यह एक महीने में हुआ तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था।
एक महीने में तीन बड़े हादसे, आखिर मौत की वजह क्यों बन रहा हवाई यात्रा, देखें टाइमलाइन
रुद्रप्रयाग में हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

गौरीकुंड: उत्तराखंड के गौरीकुंड में आज हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गौरीकुंड आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। पिछले एक महीने में भारत में हुआ तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 

रविवार को मौसम खराब होने के कारण गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। विमान में सवार 229 यात्री, 12 क्रू मेंबर के अलावा 33 स्थानीय लोग तथा मेडिकल कॉलेज के छात्र भी मारे गए थे। मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल था।

सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 7 जून को एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा एक कार पर गिरते ही टूट गया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हेलिकॉप्टर के पंखों की तेज हवा से हाईवे किनारे बनी एक दुकान की टिन की छत उड़ गई। उस समय दुकान में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए और किसी तरह अपनी जान बचा पाए।

केदारनाथ में एयर एम्बुलेंस क्रैश

17 मई को केदारनाथ में एक एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में तीन लोग, पायलट, डॉक्टर और नर्स सवार थे, जो सौभाग्य से सभी सुरक्षित बच गए। यह हेलिकॉप्टर ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल से एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुंच रहा था। लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर अचानक असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा। पायलट की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा  होने से टल गया था।

इसके अलावा 8 मई को उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 7 सीटर हेलिकॉप्टर में 5 महिलाएं और पायलट रॉबिन समेत 2 पुरुष सवार थे। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ में हेलिकॉप्टर से दर्शन कराने का कार्य निजी कंपनियों द्वारा किया जाता है। इनमें से कई कंपनियाँ अधिक मुनाफे की लालच में हेलिकॉप्टरों की नियमित जांच को नजरअंदाज कर देती हैं। साथ ही, वे नियमों की अनदेखी करते हुए उड़ान भरती हैं, जिसके कारण हादसों की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com