- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Kandad Village Jaunsar Bawar Women Will Fined For Wearing More Than 3 Gold Jewelry
गांव की पंचायत का फरमान : सोने के 3 गहनों से अधिक पहनने पर महिलाओं को लगेगा जुर्माना
Gold Jewelry Ban in Uttarakhand Village: उत्तराखंड के कंदाड़ गाँव ने सामाजिक समानता और सादगी को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं को सार्वजनिक आयोजनों में केवल तीन गहने पहनने का नियम सर्वसम्मति से लागू किया।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
Uttarakhand News: उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र के चकराता ब्लॉक स्थित कंदाड़ गाँव ने समाज में दिखावे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और लोगों के बीच आर्थिक असमानता की भावना को दूर करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। गाँव के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सार्वजनिक शादियों और अन्य आयोजनों में महिलाएँ सोने के केवल तीन गहने ही पहनेंगी।
इन तीन गहनों में कान में झुमके, गले में मंगलसूत्र और नाक में लौंग शामिल हैं। इस नियम की अनदेखी करने वालों पर गाँव की ओर से 50 हजार रुपये का भारी अर्थदंड (जुर्माना) लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि कंदाड़ गाँव का यह फैसला समाज में सादगी और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त उदाहरण पेश करता है।
समाज में बढ़ रहे दिखावे को कम मकसद
कंदाड़ गाँव, जिसकी आबादी लगभग 700 है, वहाँ समाज में बढ़ते दिखावे को कम करने के उद्देश्य से एक पहल की गई है। ग्रामीणों का मानना है कि कुछ महिलाएँ सामाजिक कार्यक्रमों में भारी सोने के गहने पहनकर आती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं में हीन भावना पैदा होती है। इसी असमानता की भावना को दूर करने के लिए अब गहनों की सीमा तय की गई है, ताकि सभी लोग आत्मसम्मान के साथ कार्यक्रमों में भाग ले सकें।
सम्बंधित ख़बरें
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Iran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
इससे पहले भी खत्म किए गए कई रीति-रिवाज
कंदाड़ गाँव में सामाजिक सुधार का यह अनोखा फैसला पहली बार नहीं लिया गया है। चकराता ब्लॉक में इससे पहले भी कई पुरानी प्रथाओं को त्यागा जा चुका है, जिससे पता चलता है कि गांव के लोग किस तरह से समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं….
- शराब पर प्रतिबंध: पिछले साल संत शिलाशाद के खारबी मागुआ, गहरी, कुलाथात में ‘हेला’ के साथ अन्य आयोजनों पर शराब के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था।
- शादी के रिवाजों में बदलाव: शादी में मामा की तरफ से मिठाई देने और मामा को मिठाई देने जैसे रिवाजों पर भी रोक लगा दी गई थी।
- नशीले पेय पर रोक: 10 फरवरी को बुरासी, बगती, बदराह और टिमरा में शादी के दौरान नशीले पेय पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Kandad village jaunsar bawar women will fined for wearing more than 3 gold jewelry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 03, 2026 | 05:58 AMiPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM












