Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?

Badrinath News: उत्तराखंड के बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा में ग्लेशियर खिसकने से हड़कंप मच गया। पहाड़ टूटटे देख यात्री और स्थानीय लोग डर गए। आइए जानते हैं पूरा मामला।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 24, 2026 | 05:53 PM

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Badrinath Glacier: उत्तराखंड के बद्रीनाथ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा में हिमस्खलन हुआ है, जिसके बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। गर्मी बढ़ने की वदह से ऊंचाई वाले इलाकों में पिघली बर्फ से हिम्स्खल खिसक गए। जिस वजह से हिमस्खलन हुआ।

राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन लगातार वहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार सुबह चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास कुबेर भंडार चोटी से शुरू हुआ एक हिमस्खलन कंचन गंगा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से टकरा गया।

धाम में उमड़ रही भारी भीड़

बता दें कि बद्रीनाथ धाम की यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है और श्रद्धालुओं के आगमन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कपाट खुलने के मात्र एक महीने के अंदर 5.56 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। धाम में उमड़ रही भारी भीड़ का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बीते दो दिनों में ही 60 हजार से अधिक यात्रियों ने बद्रीनाथ में दर्शन किए हैं, जिसमें शुक्रवार को 32 हजार और शनिवार को 33 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?

खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह

उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान

इससे पहले साल 2019 में एक महीने के अंदर सबसे अधिक 5.50 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड बना था, जो अब लगभग 6 साल बाद टूट चुका है। वहीं साल 2023 में भी एक महीने के अंदर 4.50 लाख यात्री पहुंचे थे।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बार की चारधाम यात्रा ने पिछले सभी सालों के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है, जो बद्रीनाथ धाम के प्रति भक्तों की अटूट आस्था को दिखाता है। चमोली प्रशासन द्वारा यात्रियों की व्यवस्था के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं क्योंकि लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- ‘मसीहा बनना है तो मुसलमान को बनाओ पार्टी अध्यक्ष’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तीखा हमला

सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले वो अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का उद्घाटन किया और सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार लगातार राज्य के हित में आगे बढ़ रही है और विकास की नई इबारत गढ़ रही है।

Glacier shift in badrinath mountain crumbling avalanche occurs kanchan ganga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 05:53 PM

Topics:  

  • Badrinath Dham Temple
  • Latest News
  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.