देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराकर पेड़ में घुसी कार, 6 की दर्दनाक मौत
कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। देर रात इनोवा कार की एक कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कार पहले कंटेनर से टकराई और फिर उसके बाद पेड़ से टकरायी।
- Written By: प्रिया जैस
कार हादसा (सौजन्य-एक्स)
देहारादून: कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। देर रात इनोवा कार की एक कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कार पहले कंटेनर से टकराई और फिर उसके बाद पेड़ से टकरायी। कार में 7 लोग सवार थे। यह टक्कर इतनी भयावह थी कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक घायल है, जिसे उपचार के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में महिला और पुरूष दोनों शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि कार किशन नगर चौक की ओर से आ रही थी। कार की रफ्तार तेज थी तेज रफ्तार कार ने ओएनजीसी चौक पर कंटेनर को टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार संतुलन नहीं कर पायी और टक्कर के बाद कार का बोनट कंटेनर में ही चिपक गया। टकराने के बाद कार गलत दिशा की ओर मुकड़ गई और करीब 100 मीटर दूर जाकर एक पेड़ से टकरा गयी।
#WATCH | Uttarakhand: 6 people died in a car accident in Dehradun late last night. The condition of one passenger remains critical and he is undergoing treatment in the hospital. Dehradun SP City Pramod Kumar tells ANI that this accident happened near ONGC intersection at 2 am… pic.twitter.com/Pkwjkln5yg — ANI (@ANI) November 12, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जिस कारण कार में बैठे किसी के भी जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं बची। पुलिस ने हादसे के बाद कंटेनर को जब्त कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। इस हादसे में 3 युवक और 3 युवतियां हादसे का शिकार बन गई।
यह भी पढ़ें- चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट, आज सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
मृतकों की हुई पहचान
कार में यात्रा कर रहे मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में जीएमएस रोड निवासी 19 साल के गुनीत, वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश के 23 साल के कुणाल के रूप में हुई है। इसके अलावा तिलक रोड निवासी 23 साल की नव्या गोयल, कालिदास रोड निवासी 24 साल के अतुल अग्रवाल, कांवली रोड निवासी 20 साल की कामाक्षा और राजपुर रोड निवासी ऋषव जैन के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- गर्मी से परेशान दिल्ली-यूपी के लोग, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज
