Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

Badrinath Temple Donation Scam: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 18, 2026 | 09:22 AM

राजेंद्र चौहान SIT की हिरासत में (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

SIT Investigation Into Badrinath Temple Donation Scam: बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने BKTC के पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र चौहान 30 जून 2026 को ही सेवानिवृत्त हुए थे। SIT सूत्रों के मुताबिक, उनसे बद्रीनाथ में करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की गई और इसके बाद पूछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:59 बजे उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें शनिवार, 18 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि SIT को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, उनमें राजेंद्र चौहान 22, 25 और 29 जून की तारीखों को मंदिर के गणना कक्ष यानी काउंटिंग रूम से कथित तौर पर नकदी निकालते नजर आए। इन्हीं फुटेज को अहम सबूत मानते हुए टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

SIT सिर्फ इसी गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल रहा होगा। इससे पहले विभागीय जांच के आधार पर मंदिर के प्रभारी खजांची को पद से हटाया जा चुका है, और कई कर्मचारियों से भी पूछताछ हो चुकी है। यानी मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि इसकी परतें और गहरी होती जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Badrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट

Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!

बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट! SIT आज अध्यक्ष के करीबी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट में करेगी पेश

जांच समिति ने सौंपी 18 पन्नों की रिपोर्ट

इसी हफ्ते गुरुवार को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की बनाई गई जांच समिति ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। BKTC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रंगड़ ने बताया कि चार सदस्यीय टीम ने 18 पन्नों की रिपोर्ट में मंदिर की चोरी रोकने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इनमें गिनती के समय स्टाफ के लिए ड्रेस कोड लागू करना, खुली और बिना कवर वाली जगहों तथा गिनती केंद्र में नए सीसीटीवी कैमरे लगाना, निगरानी व्यवस्था को और सख्त करना और भक्तों को गिनती की प्रक्रिया में शामिल करने जैसे उपाय शामिल हैं। गौरतलब है कि यह समिति तब बनाई गई थी जब 2 जुलाई को सोशल मीडिया पर मंदिर के चढ़ावे में गबन के आरोप वायरल हुए थे।

यह भी पढ़ें मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट: 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, जापान से मिलेगी E20 ट्रेन

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

समिति की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर BKTC चेयरमैन के दफ्तर में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वे कुछ समय के लिए फरार भी रहे, लेकिन आखिरकार 13 जुलाई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माने जाने वाले बद्रीनाथ धाम से जुड़े इस मामले पर पूरे प्रदेश की नजर है, और भक्तों को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Badrinath temple donation scam theft case rajendra chauhan arrest sit investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 09:22 AM

Topics:  

  • Badrinath Temple
  • SIT Investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.