Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मदरसे से निकलते हैं आतंकी…AMU दहशतगर्दों का अड्डा! योगी के मंत्री का ये बयान लाएगा तूफान

Raghuraj Singh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने मदरसों और मस्जिदों को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 19, 2025 | 12:59 PM

रघुराज सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने मदरसों और मस्जिदों को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यहां आतंकवादी पनपते हैं और इन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) पर भी सवाल उठाए।

राज्य मंत्री रघुराज सिंह हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाकों के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और जांच की मांग की। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। रघुराज सिंह पहले भी अलीगढ़ विश्वविद्यालय को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने इसे “आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह” बता रहे हैं।

क्या कुछ बोले मंत्री रघुराज सिंह?

उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुरहान वानी जैसे आतंकवादी यहीं से निकले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

UP SIR Draft List: 2.89 करोड़ वोटर्स लिस्ट से बाहर, लखनऊ-वाराणसी में सबसे ज्यादा नाम कटे

अतीक के कुनबे पर फिर दाग! ब्लैकमेलिंग और रेप का मामला दर्ज, पुलिस पर भी गंभीर आरोप- VIDEO

‘डीएम साहब शादी करवा दीजिए…’ भरी सभा में ऐसा क्यों बोल गए विजय सिन्हा? सामने आया VIDEO

रूह कपा देने वाला अनुभव! सुनसान ट्रेन, रात का सन्नाटा और अकेली महिला यात्री; देखें उस रात क्या हुआ

AMU को बताया आतंकियों का अड्डा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी आतंकवादियों का अड्डा है। देश में कोई अल्पसंख्यक संस्थान नहीं होना चाहिए। वे अल्पसंख्यकों के नाम पर अत्याचार और बलात्कार करते हैं। मस्जिदों और मदरसों पर ताला लगा देना चाहिए।

मदरसो से निकलते हैं आतंकी: मंत्री

दिल्ली बम धमाके पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि सभी आतंकवादी मदरसों और मस्जिदों से निकलते हैं। इसलिए उनके प्रभाव को कम करने के लिए इन संस्थानों को बंद कर देना चाहिए। भारत में अभी तक किसी भी मौलवी या मुल्ला ने दिल्ली बम धमाके का विरोध नहीं किया है।

‘फारूक को फांसी दे देनी चाहिए थी’

मुसलमान जितना ज़्यादा पढ़ा-लिखा है, उतना ही बड़ा आतंकवादी है। फ़ारूक अब्दुल्ला के ज़माने में आतंकवादी फल-फूल रहे थे। इस देश का क़ानून थोड़ा नरम है, वरना फ़ारूक अब्दुल्ला को तो फांसी ही हो जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: STF ने पकड़ा साल का सबसे बड़ा नटवरलाल…रॉ अफसर बनकर महिला जज से रचाई शादी, अब करने वाला था ये कांड

रघुराज सिंह के बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उनका विवादित बयान सुर्खियां बटोर रहा है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एएमयू की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनका ये बयान नया तूफान खड़ा कर सकता है।

Yogi minister statement on madrasas and amu sparks major controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 12:59 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.