-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Will Give National Identity To Kathia Wheat Of Bundelkhand Government Is Helping In Getting Gi Tag
बुंदेलखंड के कठिया गेंहू को योगी सरकार दिलाएगी राष्ट्रीय पहचान, जीआई टैग दिलाने में सरकार कर रही मदद
- Written By: प्रभाकर दुबे

झांसी: योगी सरकार (Yogi Government) बुंदेलखंड में कठिया गेंहू (Kathia Wheat) उगाने वाले किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए कई तरह से उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। झांसी में किसान उत्पादक संगठन एफपीओ बनाकर कठिया गेंहू के उत्पादन से जुड़े किसानों (Farmers) को इससे जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। इसके साथ ही बुंदेलखंड (Bundelkhand) के कठिया गेंहू को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद चल रही है।
झांसी में कटिया वीट बंगरा प्रोड्यूसर लिमिटेड कम्पनी का गठन कर योगी सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। कम्पनी के माध्यम से कठिया गेंहू को जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे बुंदेलखंड के कठिया गेंहू की पैदावार से जुड़े किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाया जा सके।
कठिया गेंहू की हो रही खूब पैदावार
जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग मिल जाने के बाद स्थानीय किसानों के उत्पाद को ख़ास पहचान मिल जाएगी और बुंदेलखंड को कठिया गेंहू के उत्पादक क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। कठिया गेंहू को प्रोत्साहित करने के लिए बनाये गए एफपीओ से अभी तक चार सौ अधिक किसान जोड़े गए हैं। झांसी में बंगरा, बामौर, गुरसराय, मऊरानीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में किसान बड़ी संख्या में कठिया गेंहू की पैदावार करते हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड के अन्य जनपदों में भी बड़ी संख्या में किसान कठिया गेंहू की पैदावार से जुड़े हैं। एफपीओ के तहत कठिया गेंहू की बेहतर मार्केटिंग और इसके उत्पाद तैयार करने के भी प्रयास हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
किसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
योगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
जीआई टैग मिलने के बाद बढ़ जाएगी आमदनी
कटिया वीट बंगरा प्रोड्यूसर लिमिटेड कम्पनी के निदेशक और कठिया गेंहू के उत्पादक नत्थू सिंह तोमर ने बताया कि झांसी के कई गांव में कठिया गेंहू की देसी किस्में उपजाई जाती हैं। सरकार इसकी खेती को बढ़ावा देना चाहती है। हम अपनी कम्पनी के माध्यम से किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। हमने जीआई टैग के लिए पिछले वर्ष प्रक्रिया शुरू की थी और जल्द प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। झांसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करना चाहती है। इस क्षेत्र में कठिया गेंहू की अच्छी पैदावार होती है और इसे प्रोत्साहित करने के लिए एफपीओ बनाया गया है।
Yogi government will give national identity to kathia wheat of bundelkhand government is helping in getting gi tag
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














