- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Will Build Marriage Houses And Funeral Sites In Every Village Of Up
यूपी के हर गांव में शादी घर और अंत्येष्टि स्थल बनवाएगी योगी सरकार
- Written By: अमन दुबे

– राजेश मिश्र
लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गांवों में अब पारिवारिक (Family) और सार्वजनिक आयोजन (Public Events) के लिए दिक्कत नहीं होगी। हाल ही में अमृत सरोवर के नाम से तालाब बनवाने की शुरुआत के बाद अब योगी सरकार (Yogi Government) की योजना उत्तर प्रदेश के सभी गांवों में बारात घर और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की है।
योजना के मुताबिक प्रदेश की सभी 58189 ग्राम पंचायतों में गांव वालों की सुविधा के मद्देनजर बारात घर बनाए जायेंगे। जिन गावों में अंत्येष्टि स्थल नहीं होंगे वहां इनका भी निर्माण किया जाएगा। इन कामों पर करीब 31631 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि अभी इसके लिए वित्त विभाग की स्वीकृति मिलनी बाकी है।
प्रदेश सरकार के ग्राम विकास विभाग ने गांवों में बरात घर और अंतिम संस्कार स्थलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मंत्रिपरिषद के सामने रखा जाएगा। बरात घरों और अंतिम संस्कार स्थलों का निर्माण गांवों में उपलब्ध ग्राम पंचायत की जमीन पर किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
केंद्र सरकार ने प्रस्ताव में तैयार कार्यों के लिए अवस्थापना विकास फंड के तहत व्यवस्था पहले से कर रखी है। उक्त फंड के तहत क लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। जिसका उपयोग वित्त विभाग की मंजूरी के बाद किया जा सकता है। फंड से इन कामों के लिए धनराशि लंबी अवधि के कर्ज के तौर पर मिल सकती है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस काम के लिए केंद्र के अवस्थापना विकास फंड से जरुरी धनराशि की मांग की जा सकती है।
केशव मौर्य ने प्रस्ताव तैयार करने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरात घर और अंत्येष्टि स्थल तक पहुंच मार्ग बनाने के भी इसमें शामिल किया जाए। उनका कहना है कि इन स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों, पेयजल के साथ ही मार्ग प्रकाश की भी व्यवस्था की जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाले विभिन्न आयोजनों के दौरान होने वाली दिक्कतों को देखते हुए बारात घरों का निर्माण जरुरी है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और ग्राम विकास विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर तैयार प्रस्ताव के मुताबिक गांवों में बनने वाले बरात घरों में प्रत्येक की लागत करीब 30 लाख रुपये जबकि अंत्येष्टि स्थल की 24.36 लाख रुपये आएगी। प्रदेश के सभी गांवों में बारात घर के निर्माण पर 17456 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि कई गांवों में अंत्येष्टि स्थल पहले से मौजूद हैं पर उनका सुदृढ़ीकरण और पक्का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
Yogi government will build marriage houses and funeral sites in every village of up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












