Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘…कहा था राम हैं तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो राम हैं’, सीएम योगी बोले- कमजोर होंगे तो अंजाम धर्मस्थल भुगतेंगे

अवध नगरी में श्री रामलला को विराजे आज एक वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। पहले दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jan 11, 2025 | 05:16 PM

राम लला, योगी आदित्यनाथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्याः अवध नगरी में श्री रामलला को विराजे आज एक वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। पहले दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया गया। इसके बाद उन्हें सोने-चांदी के तारों से बना पीताबंर व हीरा जड़ा मुकुट पहनाया गया। सीएम योगी ने राम लला की विशेष पूजा अर्चना की व अभिषेक किया। इसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंग बली की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किन कारणों से हमारे पूज्य आराध्य देव स्थल अपमानित हो रहे थे। अगर हम जाति के नाम पर विभाजित रहेंगे तो इस तरह की अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। हम कमजोर होंगे तो इसका खामियाजा हमारे पूज्य धर्म स्थलों को भुगतना होगा। बहन-बेटियों को भुगतना होगा।

समाज बंटा था आराध्य अपमानित हो रहे थे: मुख्यमंत्री

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम? सूबे की सियासी फिजाओं में गूंजा नया समीकरण, VIDEO में समझें कहानी

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि हमारा समाज बंटा हुआ था और हमारे आराध्य अपमानित हो रहे थे। अगर हम जाति के नाम पर क्षेत्र के नाम पर या किसी अन्य वाद पर विभाजित रहेंगे तो इस तरह की अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एकता के सूत्र के साथ एकात्मता को मजबूत करने की अवश्यकता है। इससे सनातन धर्म भी मजबूत होगा, देश और हम सब भी मजबूत होंगे।

देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

विभाजित होंगे धर्म स्थलों को भुतना होगाः सीएम

उन्होंने आगे कहा कि अगर हमारा देश किन्हीं कारणों से विभाजित होकर कमजोर होगा, जाति की खाइयां चौड़ी होंगी। क्षेत्र और भाषा के आधार पर विभाजित होंगे, तो इसका खामियाजा हमारे पूज्य धर्म स्थलों को भुगतना होगा। बहन-बेटियों को भुगतना होगा। वैसी स्थिति हमारे सामने दोबारा न आए।

‘राम हैं तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो राम हैं’

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रतिष्ठा द्वादशी हम सबको राष्ट्रीय एकातमता को मजबूती प्रदान करने का अह्वान कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम ने आज से एक साल पहले अह्वान किया था कि राम हैं तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो राम हैं। इसे अलग करके नहीं देखा जा सकता है।

Yogi adityanath said if we weak then religious places will suffer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 05:16 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir Anniversary
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.