Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं ने BJP नेता के बांधे हाथ…गिराया और कीचड़ से नहलाया, देखें- VIDEO

यूपी के महराजगंज में नौतनवा के पूर्व चेयरमैन और BJP नेता गुड्डू खान के घर में घुसकर महिलाओं ने गुड्डू खान के हाथ पैर बांध दिए उन्हें जमीन पर पटक दिया और कीचड़ से खूब नहलाया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 30, 2025 | 03:32 PM

महाराजगंज में महिलाओं ने बीजेपी नेता को कीचड़ से नहलाया (सोर्स- वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराजगंज: महराजगंज जिले के नौतनवा में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन और भाजपा नेता गुड्डू खान के घर में घुसकर महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। महिलाओं ने गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया। इससे पहले उन्हें कुर्सी पर बैठाया। उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर कजरी गाते हुए उनके सिर पर 4 बाल्टी कीचड़ डाल दिया।

भाजपा नेता को जमीन पर पटक दिया और उन पर कीचड़ लगाया। महिलाओं के इस कृत्य के पीछे कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि यह एक मान्यता या यूं कहें कि परंपरा है, जो बारिश से संबंधित है। नौतनवा में यह परंपरा 15 साल से चली आ रही है। गुड्डू खान 10 साल तक यहां के चेयरमैन रहे हैं, इसलिए मुखिया के तौर पर वह यह परपंरा निभाते हैं।

वर्षों से चली आ रही ये परंपरा

इस परंपरा के बारे में महिलाओं ने कहा, “अगर इलाके में बारिश नहीं हो रही हो तो वहां के सबसे मशहूर व्यक्ति को कीचड़ से नहलाना चाहिए। इससे इंद्र देव खुश होते हैं और बारिश होने लगती है।” भाजपा नेता गुड्डू खान ने कहा, पुराने समय में राजा-महाराजाओं के यहां भी यह परंपरा निभाई जाती थी। इस मान्यता के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारी करती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

महाकुंभ की मोनालिसा का बदला अंदाज, इस एक्टर संग लिए फेरे, वायरल हुआ नया म्यूजिक वीडियो

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

‘हटा लो नहीं तो कुचल दूंगा’, पुलिस को धमकाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, बोला- 3 महीने में होगी बेल

सामने आया रोमांचक वीडियो

रविवार को सोनकली देवी, परमज्योति देवी, सावित्री देवी, आरती, प्यारी, मनसा देवी, जालीमुन निशा, अमरावती देवी, चमेली खातून, शालू, माया देवी समेत कई महिलाएं भाजपा नेता गुड्डू खान के घर पहुंचीं। वे अपने साथ मिट्टी लेकर आई थीं। जिसे उन्होंने बाल्टी में पानी के साथ मिलाकर स्नान कराया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

🚨महराजगंज : बारिश के लिए महिलाओं ने बीजेपी नेता को कीचड़ से नहलाया📷 📷 महिलाओं ने बीजेपी नेता गुड्डू खान को कीचड़ से नहलाया 🪣#viral #BJP #maharajganjguddukhan #Maharajganj @BJP4UP #bjpnetaviralvideo pic.twitter.com/WJ1EN4widE — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 30, 2025


दरअसल, हिंदू शास्त्रों में इंद्रदेव को देवताओं का राजा तो कहा ही जाता है, साथ में बारिश का देवता भी माना जाता है। इसीलिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग यज्ञ, हवन और पूजन-अर्चन करते हैं। नौतनवा में भी अच्छी बारिश और फसल की कामना के लिए इंद्रदेव की पूजा की गई है।

Watch: गरीब की लाश लिए खड़ी रही एंबुलेंस, VIP स्कॉर्पियो के लिए खुला बंद रास्ता!

गुड्डू खान कहते हैं, इंद्रदेव की इस पूजा में पानी की बाल्टियों की संख्या तय नहीं है। पूजा में अभिषेक के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है और यह मात्रा व्यक्ति की भक्ति और पूजा विधि पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने भी ऐसे प्रयास किए हैं और हर बार बारिश जरूर हुई है। इस बार भी उम्मीद है कि भगवान इंद्र जल्द ही अपनी कृपा बरसाएंगे।

Women tie up bjp leader drag and drench him in mud video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 03:32 PM

Topics:  

  • BJP
  • Uttar Pradesh News
  • Viral News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.