Varanasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Varanasi Court: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कचहरी में आज हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां एक महिला ने जिला जज की कुर्सी पर बैठ कर वकीलों से कहा कि आज जिला जज मैं हूं और मुकदमों की सुनवाई शुरू की जाए।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
वाराणसी कोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Woman in Varanasi Courtroom: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी की कचहरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने जिला जज की कुर्सी पर अपना कब्जा कर लिया। महिला मुकदमों की फाइलें उठाकर सुनवाई करने लगी। उसने कई बार हैमर भी पटका। महिला ने अधिवक्ताओं से कहा कि वे मुकदमों की सुनवाई शुरू करें और गवाह व सबूत पेश करे। हालांकि महिला को काफी मशक्कत के बाद जज की कुर्सी से उतरवाया गया।
आज जिला जज मैं हूं
दरअसल शुक्रवार को जिला जज अवकाश पर थे। उस दौरान सुबह 10 बजे एक महिला अदालत में घुस गई और जज की कुर्सी पर बैठकर हैमर पटकने लगी। उसने वकीलों से कहा कि आज जिला जज मैं हूं “मुकदमों की सुनवाई शुरू करें आप लोग गवाह और सबूत पेश किजिए” इतना कहने के बाद महिला मुकदमों की फाइलें देखने लगी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
वकीलों ने सुरक्षा कर्मियों को आवाज लगाई लेकिन वे सब मौके से गायब थे जिसके बाद वकीलों ने कैंट पुलिस को मामलें की सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस कर्मियों ने महिला को कुर्सी से उतरने के लिए कहा तो काफी हंगामा खड़ा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
यह भी पढ़ें- भोपाल ATS की बड़ी कार्रवाई, काजी कैंप से दबोचा गया संदिग्ध जिहादी; जानें क्या है पाकिस्तान कनेक्शन।
मानसिक रूप से बीमार है महिला
दरअसल जज की कुर्सी पर बैठने वाली महिला का नाम वंदना गुप्ता बताया जा रहा है। उनकी उम्र 50 वर्ष है। वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने बताया कि वंदना गुप्ता इसके पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक मामलें को लेकर पुलिस उससे और उसके परिवार वालों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
मौके पर पहुंचे अपर जिला जज
जैसे ही इस मामलें की जानकारी अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह को मिली वे मौके पर पहुंचे। विक्रम सिंह ने वहां मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। महिला के हंगामे के बाद जिला जज कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर सुरक्षा कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात होते तो ऐसी घटना नहीं होती।
