Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Satyendra Das Death: कौन होगा राम मंदिर का मुख्य पुजारी? सत्येंद्र दास के निधन के बाद चर्चा तेज

साल 1992 में 1 मार्च को सत्येंद्र दास को रामलला के मुख्य पुजारी के तौर पर नियुक्ति किया गया था। राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में उनकी नियुक्ति के 9 महीने बाद ही बाबरी विध्वंस की घटना हुई थी।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Feb 12, 2025 | 11:22 AM

सत्येंद्र दास, (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें 3 फरवरी को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। जहां लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, इलाज के दौरान आज सुबह सात बजे उनका निधन हो गया।

बता दें कि सत्येंद्र दास पिछले तीन दशकों से अयोध्या के रामलाल मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। रामलला के अस्थायी टेंट में रहने से लेकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निमाण तक उन्होंने राललला के सेवक के तौर पर अपना काम करते रहे थे।

1992 में सत्येंद्र दास की हुई थी नियुक्ति

साल 1992 में 1 मार्च को सत्येंद्र दास को रामलला के मुख्य पुजारी के तौर पर नियुक्ति किया गया था। राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में उनकी नियुक्ति के 9 महीने बाद ही बाबरी विध्वंस की घटना हुई थी। इस घटना के दौरान सत्येंद्र दास ने रामलला की प्रतिमा को अपने गोद में लेकर वहां से भाग निकले थे और मूर्ति को खंडित होने से बचाया था।

अयोध्या राम मंदिर का अगला मुख्य पुजारी कौन?

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के निधन के बाद लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर अब इस मंदिर का अगला पुजारी कौन होगा? इसका जवाब यह है कि इस मामले का फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ही कर सकते हैं। 15 सदस्यीय इस ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपाल दास महाराज समेत छह संत हैं। कलेक्टर और सुप्रीम कोर्ट के वकील भी इस ट्रस्ट के सदस्य के रूप में शामि हैं। यह सभी सदस्य मिलकर राम मंदिर के अगले मुख्य पुजारी की नियुक्ति करेंगे।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

रामलला की पूजा के लिए 24 पूजारियों का चयन

राम मंदिर में एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा पुजारी हैं। पिछले साल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त रामलला की पूजा अर्चना के लिए 24 पुजारियों का चयन किया गया था। इसके बाद भी मंदिर में पुजारियों की संख्या और बढ़ाया गया। मंदिर प्रांगण में मुख्य मंदिर के अलावा भी अन्य मंदिर होने के चलत यहां पुजारियों की संख्या इतनी ज्यादा है। सभी पुजारियों को प्रशिक्षण के बाद राम मंदिर में सेवा का मौका दिया गया है।

Who will be the chief priest of ayodhya ram temple after the death of satyendra das

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 11:22 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

2 लड़कों को उतारा मौत के घाट…फिर पत्नी-बेटियों के साथ खुद को जिंदा जलाया, UP से आई सनसनीखेज वारदात

2

गायत्री प्रजापति पर हमला सियासी साजिश? पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अखिलेश ने की जांच की मांग

3

पिता की जेल में हत्या हो सकती है, सपा नेता गायत्री प्रजापति की बेटी की CM योगी से अपील

4

बेटियों के पांव पखार CM योगी ने की कन्या पूजन, दक्षिणा व उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.