Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गायत्री प्रजापति पर हमला सियासी साजिश? पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अखिलेश ने की जांच की मांग

UP News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला हुआ इस मामले ने अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घटना की जांच की मांग की है और उनकी पत्नी ने भी इसे एक साज़िश बताया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 01, 2025 | 03:15 PM

हमले के बाद घायल गायत्री प्रजापति (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gayatri Prajapati: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला हुआ। जेल अस्पताल में भर्ती प्रजापति का एक अन्य कैदी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कैदी ने उन पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गायत्री प्रजापति के सिर पर कई टांके लगे और उन्हें देर रात केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले ने अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की जांच की मांग की है और उनकी विधायक पत्नी महराजी प्रजापति ने भी इसे एक साज़िश करार दिया है।

जेल में चाकू और कैंची कैसे पहुंची?

उनकी पत्नी, विधायक महाराजी प्रजापति ने सरकार और अदालत से अपने पति के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पति पर एक साज़िश के तहत हमला किया गया। उन्होंने इस घटना को एक साज़िश बताया, “हमें पानी की बोतल भी ले जाने की इजाज़त नहीं है, तो जेल में चाकू और कैंची कैसे मिल सकती है?”

सम्बंधित ख़बरें

UP में एक और तीन तलाक, दहेज नहीं मिलने पर तीन बार बोला तलाक और खत्म कर दी शादी

मुझे चरित्रहीन साबित करने में जुटा है कुलदीप सेंगर का परिवार…उन्नाव रेप पीड़िता ने Video जारी कर मांगी मदद

बरेली में बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, गाय से टकराई काफिले की कार, दूसरी गाड़ी के हुए रवाना

प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में लगी आग, सोसायटी में अफरा-तफरी मची, कहां थे आध्यात्मिक गुरु?

अखिलेश यादव ने की जांच की मांग

सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है।

हमलावर को बताया कुख्यात अपराधी

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि वह व्यक्ति कुख्यात अपराधी था। उसका नाम विश्वास है और वह लंबे समय से जेल में बंद है। प्रजापति ने आगे बताया कि उसकी जान बच गई है। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

यह भी पढ़ें: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को कैदी ने सिर में मारी कैंची, UP की सियासत में हड़कंप

घटना पर क्या बोले जेल अधीक्षक?

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने कैंची से हमले की बात को खारिज करते हुए बताया कि प्रजापति का एक सफाईकर्मी से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर विश्वास नाम के कैदी ने उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। उसके सिर में मामूली चोट आई है। फिलहाल उन्हें कोई खतरा नहीं है। एहतियात के तौर पर उसे ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने देखा है।

Gayatri prajapati attack political conspiracy wife claims akhilesh yadav demands probe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 03:15 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Lucknow
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.