Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथरस का जिम्मेदार कौन? कांग्रेस नेता अजय राय ने योगी सरकार पर साधा निशाना

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मचे भगदड़ ने 120 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। इस मामले के जिम्मेदार लोगों पर प्रशासन अभी तक कोई कठोर कदम उठाने में असफल रही है। वहीं इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप की तेज होने के साथ ही योगी सरकार पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Jul 04, 2024 | 10:07 PM

अजय राय

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मचे भगदड़ ने 120 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। इस मामले के जिम्मेदार लोगों पर प्रशासन अभी तक कोई कठोर कदम उठाने में असफल रही है। वहीं इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप की तेज होने के साथ ही योगी सरकार पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को हाथरस की भगदड़ की घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे योगी सरकार की विफलता बताई है।

अजय राय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि हाथरस की घटना उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता है। कल मुख्यमंत्री ने हाथरस का दौरा किया और बाद में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी वहां गए। वे एक साथ नहीं गए यह अंदरूनी कलह को दर्शाता है। उन्होंने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार को एक करोड़ रुपये और घायलों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की कांग्रेस की मांग दोहराई है।

ये भी पढ़े:- हाथरस हादसे पर एक्शन मोड में योगी सरकार, भोले बाबा पर यूपी पुलिस दिखा रही ‘दरियादिली’

सम्बंधित ख़बरें

एक झूठ और चला जाता है पुण्य का पूरा हिसाब, श्री प्रेमानंद जी महाराज का बड़ा संदेश

भगदड़ का स्याह सच, हाथरस और महाकुंभ से लेकर बेंगलुरू तक…12 महीने में 7 बड़े हादसे- 204 मौतें

हाथरस भगदड़ मामले पर सुनवाई करने से SC ने किया इंकार, हाईकोर्ट जाने का दिया निर्देश

हाथरस कांड के बाद कहां छुपा बैठा है भोले बाबा, तलाश में पुलिस की नींद हराम

जांच की उठाई मांग

अजय राय ने कहा कि हम यह भी चाहते हैं कि घटना की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराई जाए न कि सेवानिवृत न्यायाधीश से। राय ने यह भी मांग की कि नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) को रद्द किया जाना चाहिए और सरकार को नीट की दोबारा परीक्षा की तारीख घोषित करनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया।

ये भी पढ़े:- चैंपियन टीम इंडिया की पीएम मोदी से हुई मुलाकात, हंसी-मजाक करके ट्रॉफी के साथ खिंचवाई फोटो- Video

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गुजरात की उन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में ठेके दिए जा रहे हैं जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। राय ने कहा, “गुजरात की एक कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करने की निविदा दी गयी थी, लेकिन पेपर लीक हो गया और कंपनी का मालिक अब विदेश भाग गया है।

Who is responsible for hathras congress leader ajay rai targeted yogi government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2024 | 10:07 PM

Topics:  

  • hathras satsang

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.