-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Yogi Government In Action Mode On Hathras Accident But Up Police Showing Generosity On Bhole Baba
हाथरस हादसे पर एक्शन मोड में योगी सरकार, भोले बाबा पर यूपी पुलिस दिखा रही ‘दरियादिली’
- Written By: अभिषेक सिंह
हाथरस हादसे में सैकड़ों जिंदगियां जाने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में नज़र आ रहा है। सत्संग के मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया गया बाकी आयोजन कमेटी से जुड़े 6 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। लेकिन सवाल यह है कि घटना का सूत्रधार सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' कहां है?

हाथरस हादसे पर एक्शन में योगी सरकार (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: हाथरस हादसे में सैकड़ों जिंदगियां जाने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में नज़र आ रहा है। सत्संग के मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया गया बाकी आयोजन कमेटी से जुड़े 6 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। लेकिन सवाल यह है कि घटना का सूत्रधार सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि ‘भोले बाबा’ कहां है? सूत्रों की माने तो बाबा यूपी में ही हैं लेकिन इसके बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही इसके पीछे क्या वजह हो सकती है?
हाथरस के फुलरई में नारायण साकार हरि ‘भोले बाबा’ के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। घटना में 31 लोग घायल भी हुए। साल 1954 के प्रयागराज कुंभ में मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान होने वाला यह दूसरा ऐसा हादसा है जिसमें 100 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इतने बड़े हादसे के बाद सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार का एक्शन मोड में आना स्वाभाविक है।
एक्शन मोड में योगी सरकार
हादसे के दूसरे दिन यानी बुधवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की न्यायिक जांच का ऐलान कर दिया। शाम होते-होते आयोग का गठन भी कर दिया गया। जो दो महीने के अंदर जांच पूरी कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। दूसरी तरफ पुलिस भी तेजी से कार्रवाई कर रही है। हाथरस भगदड़ कांड के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी तथा सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे लगता था मेरा समय भी आएगा’, रवि किशन ने सफलता के पीछे छिपे संघर्ष और इंतजार का किया खुलासा
Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
गोंदिया में शुरू होगा मेगा पौधारोपण अभियान, प्रशासन ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम
पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया हाथरस भगदड़ मामले में अब तक दो महिला सेवादारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख अभियुक्त और मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा।
बाबा की गिरफ्तारी पर क्या बोले आईजी
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि विवेचना में इस चीज को भी देखा जाएगा कि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा कोई आपराधिक षड्यंत्र तो नहीं किया गया था। लेकिन भोले बाबा से पूछताछ या उसकी गिरफ्तारी की सम्भावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया कि आगे किसी की गिरफ्तारी होगी या नहीं, यह विवेचना पर निर्भर करेगा।
बाबा पर ‘दरियादिली’ आख़िर क्यों?
फिलहाल बाबा के बारे में जो कुछ निकलकर सामने आ रहा है उससे एक बात तो तय है कि ‘भोले बाबा’ भोले नहीं हैं। इस लिहाज से यूपी पुलिस की तरफ से दिखाई जा रही दरियादिली सवाल ज़रूर खड़े करती है! सूत्रों की मानें तो बाबा अभी तक उत्तर प्रदेश में ही है, तब भी पुलिस उसे ढूंढ क्यों नहीं पा रही है? पूछताछ के लिए ही सही जांच के लिहाज से ही सही लेकिन पुलिस बाबा तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है?
Yogi government in action mode on hathras accident but up police showing generosity on bhole baba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझे लगता था मेरा समय भी आएगा’, रवि किशन ने सफलता के पीछे छिपे संघर्ष और इंतजार का किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 07:53 PMBihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
Jun 28, 2026 | 07:22 PMMMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
Jun 28, 2026 | 07:13 PMगोंदिया में शुरू होगा मेगा पौधारोपण अभियान, प्रशासन ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Jun 28, 2026 | 07:05 PM‘श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा आपकी पहचान क्या है’, फराह खान के सवाल पर श्रेष्ठा अय्यर ने दिया दमदार जवाब
Jun 28, 2026 | 07:04 PMकौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री
Jun 28, 2026 | 07:02 PMतेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
Jun 28, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM










