- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Who Is Panchananda Pathak At Whose Home Brahmin Mlas Met Political Temperatures Rose From Up To Delhi
कौन हैं पंचानंद पाठक? जिनके घर में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक, यूपी से दिल्ली तक चढ़ा सियासी पारा
Who is BJP MLA PN Pathak: कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के घर में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने लखनऊ से दिल्ली तक सियासी पारा बढ़ाया है। यूपी में ठाकुर के बाद ब्राह्मण कुटुंब तैयार होने की चर्चा है।
- Written By: रंजन कुमार

पंचानंद पाठक के घर बैठक में शामिल ब्राह्मण विधायक। इमेज-सोशल मीडिया
MLA PN Pathak: उत्तर प्रदेश में पिछले विधानमंडल के मानूसन सत्र में ठाकुर समाज के विधायकों ने कुटुंब परिवार नाम पर बैठक की थी। इस बार शीतकालीन सत्र के बीच मंगलवार शाम को लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज किया है। इससे सियासी पारा बढ़ गया है। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार शाम कुशीनगर के बीजेपी विधायक पंचानंद पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 45-50 ब्राह्मण विधायक एकजुट हुए। सहभोज करने वाले विधायक पीएन पाठक सुर्खिंयों में आ गए। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानने चाह रहा है।
बता दें, पंचानंद पाठक कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीएन ने बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा और विजयी हुए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) के राजेश प्रताप राव को 34,790 वोटों से हराया। पीएन ग्रेजुएट हैं। ये संगठन के अनुभवी नेता हैं। ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ है। योगी सरकार के भरोसेमंद विधायकों में से हैं। पाठक को संतुलित बयानबाजी, संगठनात्मक समझ और समाज के बीच संवाद कायम करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है।
52 ब्राह्मण विधायकों में से 46 भाजपा के
पीएन पाठक मंगलवार को अपने घर में ब्राह्मण विधायकों को सहभोज में बुलाया था। सहभोज में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी पहुंचे थे। इसके अलावा मीरजापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी उमेश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही है। बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय 52 ब्राह्मण विधायक हैं। इनमें 46 भाजपा के हैं। बैठक में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, तरबगंज से विधायक प्रेमनारायण पांडेय, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा, खलीलाबाद से विधायक अंकुर राज तिवारी और मेहनौन से भाजपा विनय द्विवेदी सहित अन्य विधायक शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
नहीं रहे Rita Bahuguna Joshi के पति: लखनऊ SGPGI में हुआ निधन, कल प्रयागराज में पंचतत्व में होंगे विलीन
यह भी पढ़ें: ठाकुरों के बाद 52 ब्राह्मण विधायकों की बंद कमरे में मीटिंग, UP की सियासत में हड़कंप, इनसाइड स्टोरी
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बंद कमरे में हुई इस बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों की मदद करने पर जोर दिया गया। इसके लिए फंड बैंक बनाने की चर्चा की गई। इसमें रिटायर्ड जज, वकील, डॉक्टर और प्रभावशाली लोगों को जोड़ने की बता कही गई है। इसके साथ-साथ लखनऊ, भदोही, गोंडा और बहराइच में हुई हाल की घटनाओं का जिक्र किया।
Who is panchananda pathak at whose home brahmin mlas met political temperatures rose from up to delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NSG और MP POLICE के बीच MoU, 400 पुलिसकर्मियों को मिली क्लोज प्रोटेक्शन और काउंटर टेररिज्म की हाईटेक ट्रेनिंग
May 05, 2026 | 01:41 PMअमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब
May 05, 2026 | 01:35 PMचुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
May 05, 2026 | 01:30 PMअकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
May 05, 2026 | 01:24 PMसाढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
May 05, 2026 | 01:22 PMPune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













