- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Who Connected Rinku Singh And Mp Priya Saroj Father Toofani Saroj Told Whole Story
किसने जोड़ा रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का कनेक्शन? पिता तूफानी सरोज ने बतायी पूरी कहानी
- Written By: अभिषेक सिंह
सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की ख़बरों के बीच हर कोई यह जानना चाहता था कि रिंकू सिंह और प्रिया का एक दूसरे से कनेक्शन कैसे जुड़ा। हम आपको दोनों की मुलाकात की कड़ी जोड़ने वाले के बारे में बताने जा रहे हैं..

सपा सांसद प्रिया सरोज व क्रिकेटर रिंकू सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के धुआंधार बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा शुक्रवार को सोशल मीडिया तथा ऑनलाइन मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही। इस सिलसिले में लोगों ने तरह-तरह की खबरें भी प्रकाशित कीं। इन सबके बीच हर कोई यह जानना चाहता था कि रिंकू सिंह और प्रिया का एक दूसरे से कनेक्शन कैसे जुड़ा। हम आपको दोनों की मुलाकात की कड़ी जोड़ने वाले के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस बारे में समाजवादी पार्टी के सांसद के पिता तूफानी सरोज ने जानकारी दी है। समाजवादी पार्टी के सांसद प्रिया सरोज व रिंकू सिंह के परिवार के बीच अलीगढ़ में बृहस्पतिवार को मुलाकात हुई थी और दोनों परिवारों ने शादी के मामले पर विस्तार से चर्चा की थी, लेकिन अभी तक ना ही सगाई की तारीख तय हुई है और ना ही शादी की तारीख की बात तय हो पायी है। दोनों परिवारों अपने-अपने और से कुछ मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि शादी में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए और दोनों के करियर पर भी इसका असर न पड़े।
कैसे एक-दूसरे के करीब आए प्रिया-रिंकू
सांसद के पिता तूफानी सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिया की एक सहेली के पिता क्रिकेटर हैं, जो रिंकू सिंह के परिवार से काफी घुले मिले हैं और उन्हीं के जरिए दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से जानते हैं और एक दूसरे के साथ आगे का जीवन बताने की योजना बना रहे हैं। दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर रजामंदी बन रही है और दोनों परिवारों की सहमति से ही शादी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO
ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
तो इस दिन होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, पिता तूफानी सरोज ने दिया ये बड़ा अपडेट
कब तय होगी सगाई की तारीख?
आपको बता दें कि संसद का सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है जो 13 फरवरी तक चलेगा संसद के बाद ही सगाई और शादी की तारीख तय होगी। वहीं अगर रिंकू सिंह की बात करें तो रिंकू सिंह फिलहाल 22 जनवरी से शुरू होने जा रही T-20 मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं, जिसे इंग्लैंड के साथ खेला जाना है।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद वह आईपीएल खेलने के लिए तैयार होंगे, क्योंकि शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने उनके साथ 13 करोड़ का अनुबंध कर रखा है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारी व तारीख में सांसद के राजनीतिक व्यस्तताओं और खेल की प्रतियोगिताओं का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि दोनों के करियर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
Who connected rinku singh and mp priya saroj father toofani saroj told whole story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














