Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए कब मिलेगा यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष? भूपेन्द्र चौधरी ने बताई डेट…सपा पर भी किया करारा हमला

चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी तक सभी जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद 20 से 25 तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो जाएगा और इसी महीने के अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी पूरा हो जाएगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 02, 2025 | 01:44 PM

भूपेंद्र चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करना सपा का चरित्र रहा है। संभल में जो सर्वे हो रहा है, वह कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। सपा के लोग साधु-संतों और महात्माओं पर बयानबाजी करते हैं। सनातन को गाली देना ही उनका एजेंडा है। इसके अलावा चौधरी ने प्रदेश संगठन के पुनर्गठन की बात भी कही।

भाजपा संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रदेश में अभूतपूर्व सदस्यता अभियान चलाया है। करीब ढाई करोड़ सदस्य ऑनलाइन बनाए गए हैं और करीब ढाई लाख सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। डेढ़ लाख बूथ कमेटियां बनाई गई हैं। हमारे 1918 मंडल हैं और हमारे सभी चुनाव हो चुके हैं। लेकिन, प्रदेश स्तर पर इसकी स्क्रीनिंग का काम चल रहा है।

चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी तक सभी जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद 20 से 25 तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो जाएगा और इसी महीने के अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस संगठन का कार्यकाल 3 साल का होता है। 2027 के अंत तक 3 साल पूरे हो जाएंगे। यह संगठन 2027 के विधानसभा चुनाव कराएगा।

सम्बंधित ख़बरें

सेवा के वादों के बीच विरासत की जंग: नासिक चुनाव में परिवारवाद हावी; कार्यकर्ता पीछे, परिजन आगे!

उत्तर नागपुर: कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘हाथी’ की एंट्री; नितिन राऊत बनाम मिलिंद माने की साख दांव पर

मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा हमेशा से सनातन के खिलाफ रही है। अयोध्या में किस तरह से कारसेवकों का नरसंहार किया गया। जिस तरह से सपा के लोग साधु-संतों, महात्माओं, मठ-मंदिरों को लेकर बयानबाजी करते हैं, उनका एजेंडा सनातन को गाली देकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाना है। संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया है। सरकार अच्छा काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुझे सरकार के काम पर पूरा भरोसा है। हमने आज हमेशा कानून के राज पर भरोसा किया है। सपा ने हमेशा कानून के साथ खिलवाड़ किया है। संभल में सर्वे के दौरान किस तरह का बवाल मचाया गया। उन्होंने कहा कि 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर काम करके फिर से अपनी सरकार बनाएंगे। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करती है। हम संगठन और कार्यकर्ताओं की मजबूती से आगे बढ़ने का काम करते हैं।

When will up bjp get a new president bhupendra chaudhary told the date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • BJP
  • Uttar Pradesh Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.