जब सीएम योगी की तारीफ में कसीदे पढ़ने लगीं सपा विधायक, हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो
Pooja Pal: यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लेकर चली लंबी चर्चा हुई। इसी दौरान उस समय सभी चौंक गए जब सपा की विधायक पूजा पाल ने योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति की खुलकर सराहना की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
विधायक पूजा पाल, फोटो: सोशल मीडिया
Pooja Pal on Vision Document 2047: सपा विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उन्हें और कई महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है। पूजा पाल, जो प्रयागराज से विधायक हैं, ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पति राजू पाल की हत्या एक कुख्यात अपराधी अतीक अहमद और उसके गुर्गों द्वारा कर दी गई थी।
पूजा पाल ने विधानसभा में भावुक होकर कहा, “मैंने अपना जीवनसाथी खोया, लेकिन जब कोई नहीं सुन रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरी बात को सुना और मुझे न्याय दिलाया।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण ही अतीक अहमद जैसे अपराधियों का अंत संभव हो पाया।
चारों ओर से निराश थी तब मुख्यमंत्री ने सहारा दिया
सपा विधायक ने कहा कि प्रयागराज में उनके जैसी कई महिलाओं को इंसाफ मिला है और इसका श्रेय सीएम योगी को जाता है। उनका कहना था कि जब वह लड़ाई से थक चुकी थीं और चारों ओर से निराशा में थीं, तब मुख्यमंत्री ने उन्हें सहारा दिया और न्याय सुनिश्चित किया।
सम्बंधित ख़बरें
KGMU TB Study: उम्र के साथ पुरुषों में बढ़ा TB का खतरा, महिलाओं में आ रही कमी; जानें क्या है असली वजह
यूपी: बर्थडे मनाने पहुंचे दोस्तों में खूनी संघर्ष, आपसी झगड़े में 3 युवकों की गोली मारकर हत्या, केक बना कारण!
ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने ही ईंट से पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस पर भी फायरिंग
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
#WATCH | Lucknow, UP | Addressing during the 24-hour marathon discussion on ‘Vision Document 2047’ in the UP Assembly, Samajwadi Party MLA Pooja Pal says, “… Chief Minister Yogi Adityanath gave justice to many women like me by bringing in policies such as zero tolerance that… pic.twitter.com/fN0Agp2nka — ANI (@ANI) August 14, 2025
पूजा पाल की यह भावनात्मक प्रतिक्रिया विधानसभा में चर्चा का खास हिस्सा बन गई। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अकेली अतीक अहमद जैसे शक्तिशाली अपराधी के खिलाफ लड़ रही थीं, तो कोई साथ नहीं दे रहा था। लेकिन सीएम योगी ने न सिर्फ उनकी बात सुनी, बल्कि कठोर कदम भी उठाए।
2005 में हुई थी राजू पाल की हत्या
गौरतलब है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या वर्ष 2005 में हुई थी, जो उनकी शादी के सिर्फ 9 दिन बाद ही हुई थी। हत्या के पीछे राजनीतिक दुश्मनी बताई गई थी, क्योंकि राजू पाल ने 2004 के चुनाव में अतीक अहमद के भाई अशरफ को हराया था। इसके बाद से यह मामला प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक अपराध का प्रतीक बन गया था।
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव और पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने क्लोज किया केस
असहज दिखा विपक्ष
विधानसभा में सपा विधायक द्वारा की गई इस तारीफ से जहां सत्ता पक्ष संतुष्ट नजर आया, वहीं यह विपक्ष के भीतर असहजता का विषय भी बन गया। पूजा पाल का यह बयान इस बात का संकेत देता है कि अपराध और न्याय के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की सख्त नीति को राजनीतिक दलों से परे भी सराहना मिल रही है।
