समरीन निशा।
UP Samreen Nisha Arrested : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हिंदू और भगवाधारियों को गाली देने वाली मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान समरीन निशा के रूप में हुई है। ये देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर वह खुद को भाभीजान कहती है। समरीन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर हिंदू समाज और हिंदू युवतियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि बीच सड़क पर काट देंगे, तुम्हारी बहनों की… मारेंगे।
इस आपत्तिजनक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरोहा के रहने वाले प्रतीक शर्मा ने 2 फरवरी को अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में बताया गया था कि सरफराज की पत्नी समरीन निशा जिनकी उम्र 30 साल है। वह सुल्तानपुर इंतजाम अली गांव की रहने वाली हैं। वह अमरोहा देहात थाना इलाके में पड़ता है। समरीन निशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें हिंदू धर्म और समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने समरीन निशा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 समेत आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वैसे, उस आपत्तिजनक वीडियो पर लोगों की तरफ से की गईं तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद समरीन निशा का एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह माफी मांगती हुई दिख रही हैं। उसमें उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए आगे से ऐसी गलती नहीं करने को लेकर भी कहा था। लेकिन तब तक ये मामला गंभीर हो चुका था।
ये महिला मोहतरमा (भाभी जान) के नाम से फेमस समरीन निशा है। जो अमरोहा जिले के देहात इलाके के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। इनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है वायरल वीडियो में बेहद ही गंदी भाषा का प्रयोग हिंदू समाज व बहन बेटियों के लिए किया। वीडियो बनाकर सोशल… pic.twitter.com/1gVOBB0cjy — Tejveer Singh Aluna (Indian Armed Force Veteran) (@TejveerAluna) February 3, 2026
यह भी पढ़ें : गुजरात में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, कहा-बांग्लादेश में एक ही हिंदू जला है, हम तुम सबको फूंक देंगे
पुलिस अधीक्षक अमरोहा @AmitKAnandIPS के निर्देशन में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार।@Uppolice pic.twitter.com/N3vVJL3lJq — Amroha Police (@amrohapolice) February 4, 2026
पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या अन्य गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की भी अपील की। पुलिस का कहना है कुछ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से समाज का माहौल बिगड़ जाता है। दंगे तक की स्थिति पैदा हो जाती है। इस कारण ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल सूचना मिलना और फिर कार्रवाई बेहद जरूरी है।