- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Village Chaupal Will Become The Growth Engine Of The Village In The Yogi Government
योगी सरकार में गांव के ग्रोथ इंजन बनेंगे ग्राम चौपाल
- Written By: अमन दुबे

File - Photo
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देश पर प्रदेश के गांवों (Villages) में विकास को नई गति देने और वहां की समस्या को वहीं पर दूर करने के लिए हर शुक्रवार को होने वाले ग्राम चौपाल (Village Chaupal) से पांच दिन पहले जनसहभागिता से ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) में वृहद रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य गांवों को साफ सुथरा रखने के साथ लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। वहीं ग्राम चौपाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि वहां की वास्तविक समस्याओं से शासन को रूबरू कराया जा सके। ग्राम चौपाल को भव्य बनाने के लिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में ग्रामवासी इसका हिस्सा बनें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के गांव को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत हैं और प्रदेश के ग्रोथ इंजन में गांव के विकास पर जोर दे रहे हैं, जिसका असर दिखने भी लगा है। इसी कड़ी में ग्रामीण इलाके में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
विकास कार्यों की होगी समीक्षा बैठक
ग्राम्य विकास विभाग के कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड की 3 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी कमान जिले के जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और उपायुक्त स्वत: रोजगार श्रम रोजगार चौपाल को दी गई है। ग्राम चौपाल को वृहद रूप देने के लिए सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधान परिषद सदस्य, अध्यक्ष जिला पंचायत, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य जिला पंचायत, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के वर्तमान और पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों को चौपाल में आमंत्रित किया जायेगा। इसकी शुरुआत ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के निरीक्षण से होगी, जिसमें मनरेगा के कार्य, मजदूरी भुगतान, महिला मेट, समूह गठन, बीओ, सीएलएफ, बीसी सखी, विद्युत सखी, लखपति महिला, टीएचआर प्लांट, पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये गये सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
योगी सरकार की योजनाओं पर कार्यक्रम में हाेगी अहम चर्चा
चौपाल में ग्राम पंचायत में लगी लाइटों, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क-संपर्क मार्ग, गौ आश्रय स्थल, स्कूल भवन, स्कूल संचालन, एमडीएम, सिंचाई व्यवस्था (नहर/नलकूप), संचारी रोग, टीकाकरण, राशन वितरण, उज्जवला गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, आंगनबाड़ी और एएनएम सेन्टर का निरीक्षण, वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन और छात्रवृत्ति का सत्यापन भी किया जाएगा। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, कृषि और कृषि रक्षा से जुड़े विषय, प्राकृतिक और आर्गेनिक खेती, हर घर नल से जल जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। चौपाल में गांव के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक उपस्थित होंगे, जो मौके पर ही चकमार्ग, सार्वजनिक भूमि के मामलों की पैमाइश करेंगे। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग के अलावा अन्य विभागों पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, शिक्षा, सिंचाई, पशुपालन, समाज कल्याण पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
समस्या के निदान के बाद लिया जाएगा फीडबैक, तैयार होगी डिजिटल डायरी
सीएम योगी की मंशा के अनुरूप अच्छे कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों (संविदा सहित) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही उन्हे अपने पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रेरित भी किया जायेगा। चौपाल में महिला, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि संबंधी विषयों पर कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम की 19 महीने में एक बार प्रदेश स्तर पर समीक्षा के लिए उप मुख्यमंत्री और मंत्री की ओर से ग्राम्य विकास विभाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं चौपाल के आयोजन के एक महीने बाद इसमें प्रतिभाग करने वाले अधिकारी उसी गांव में शनिवार को (तहसील / समाधान दिवस को छोड़कर) समस्या के निराकरण कर फीडबैक प्राप्त करेगें। साथ ही जिले के मुख्य विकास अधिकारी को इससे अवगत कराएंगे। हर चौपाल की डिजिटल डायरी तैयार की जायेगी, जिसमें एजेंडा बिन्दु के साथ कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स सम्मिलित होगें। डायरी को जनपद स्तर पर संरक्षित रखी जायेगी और आवश्यकतानुसार इस्तेमाल में लाया जायेगा।
Village chaupal will become the growth engine of the village in the yogi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












