Mahakumbh Stampede: अफसरों से फोर्स मांगती रही भगदड़ में फंसी महिला सिपाही, रूह कपा देगा ये VIDEO
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ ने सरकार और प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भारी भीड़ के सामने बौनी साबित हुई है। संगम नोज के बाद अब झूंसी में हुई भगदड़ के वीडियो सामने आया है।
- Written By: Saurabh Pal
महाकुंभ में तैनात महिला सिपाही, मेला क्षेत्र की भीड़(फोटो- सोशल मीडिया)
प्रयागराजः महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ ने सरकार और प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भारी भीड़ के सामने बौनी साबित हुई है। संगम नोज के बाद अब झूंसी के इलाके में हुई भगदड़ के वीडियो सामने आए हैं। भगदड़ से पहले एक महिला पुलिस कर्मचारी और भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेले की दूसरी भगदड़ का न सरकार और न ही प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई थी। द लल्लनटॉप की रिपोर्ट में भगदड़ के बाद मलबा हटाते हुए दिखाया। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने कैमरे पर स्वीकार किया कि उस रात दो भगदड़ हुई थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी झूंसी वाली भगदड़ में कई मौतों की बात कह रहे हैं। हालाकि सरकार और प्रशासन द्वारा झूंसी में कितनी मौतें हुईं इसकी जानकारी अलग से नहीं दी गई है।
महिला पुलिस हाथ जोड़कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग रही मदद
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
महाकुंभ में झूंसी क्षेत्र में तैनात एक महिला पुलिस कर्मचारी हाथ जोड़कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भगदड़ से पहले स्थिति बिगड़ती दे पुलिस कर्मचारी मदद भेजने को कह रही है। इस वीडियो पुलिस कर्मचारी कह रही है” कि सर स्थिति बहुत खराब है, सबकुछ नहीं बता सकती हूं। प्लीज जल्द से जल्द मदद भेजें। सुनें पूरा वीडियो….
महाकुंभ से एक महिला सिपाही का वीडियो वायरल है और वो बता रहीं हैं कि सर जल्द से जल्द फोर्स भेजिए यहां पर कंडीशन बहुत खराब है और मैं हर चीज वीडियो में नहीं बता सकती हूं. pic.twitter.com/DE154hMHzj — Puneet Kumar Singh (@puneetsinghlive) January 31, 2025
‘लाखों की भीड़ के लिए सिर्फ दो पुलिसकर्मी’
वहीं दूसरा वीडियो झूंसी क्षेत्र में हुई भगदड़ का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भारी भीड़ एक तरफ बढ़ रही है। वहीं पास एक दुकान है। उस दुकान में लोग भीड़ से जान बचाने के लिए घुसे हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लाखों की भीड़ संभालने के लिए झूंसी में सिर्फ दो पुलिस कर्मचारी तैनात थे। वीडियो में देखा भी जा सकता है कि मौके पर एक दो पुलिस कर्मचारियों के अलावा सिर्फ भीड़ का भयावह रूप दिख रहा है।
झूंसी साइड हुए हादसे के पहले का वीडियो है इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए केवल दो महिला सिपाही है पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है इस हादसे की pic.twitter.com/mp6oGppaDN — Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) January 31, 2025
नोट- नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो महाकुंभ का बताया जा रहा है, लेकिन समय और स्थान को लेकर किए जा रहे दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
