छठ पूजा से पहले घाट पर दिखा VIP कल्चर, वाराणसी में पुलिस लाइन के नाम पर घेरी जगह; आम श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल

Varanasi VIP Culture Chhath Pooja: स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब घाट सार्वजनिक हैं और यहां हजारों श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं, तो कुछ लोग विभागों के नाम पर पहले से जगह कैसे घेर सकते हैं?
Varanasi VIP Culture Chhath Pooja
वाराणसी में छठ पूजा पर वीआईपी कल्चर(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पूजा की वेदियों के साथ विभागों के नाम लिखकर किया गया स्थान आरक्षित

  • मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

  • सामूहिक आस्था के महापर्व पर VIP व्यवस्था की जगह नहीं

Varanasi Devotees Questions: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले काशी के गंगा और वरुणा नदी के घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। वाराणसी में घाटों पर साफ-सफाई से लेकर पूजा की वेदियां बनाने तक का काम अंतिम चरण में है।

इसी बीच वरुणा नदी किनारे स्थित शास्त्री घाट पर जगह आरक्षित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां पूजा की वेदियों के साथ ही कई स्थानों पर विभागों के नाम लिखकर जगह घेर ली गई है। कुछ स्थानों पर बाकायदा 'पुलिस लाइन' लिखकर जगह सुरक्षित की गई है।

Varanasi VIP Culture Chhath Pooja
वाराणसी में छठ पूजा पर वीआईपी कल्चर(सोर्स: नवभारत लाइव)

हर श्रद्धालु घाट पर जगह पाने का अधिकार

घाट पर इस तरह विभागों के नाम लिखकर स्थान घेरने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि छठ पूजा किसी वर्ग या विभाग विशेष का आयोजन नहीं, बल्कि लोक आस्था का महापर्व है।

इसमें हर श्रद्धालु को समान रूप से पूजा करने और घाट पर जगह पाने का अधिकार है। ऐसे में विभागों के नाम पर स्थान आरक्षित करना आम लोगों के साथ भेदभाव जैसा है।

Varanasi VIP Culture Chhath Pooja
वाराणसी में छठ पूजा पर वीआईपी कल्चर(सोर्स: नवभारत लाइव)
Varanasi VIP Culture Chhath Pooja
Chhath Puja 2026: छठ का संध्या अर्घ्य आज, कितने बजे डूबेगा सूर्य? यहां जानें सूर्यास्त का सही समय

श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब घाट सार्वजनिक हैं और यहां हजारों श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं, तो कुछ लोग विभागों के नाम पर पहले से जगह कैसे घेर सकते हैं?

उनका कहना है कि पर्व के दौरान आम परिवारों को पूजा के लिए उचित स्थान पाने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में यदि सरकारी विभागों के नाम पर जगह सुरक्षित की जाएगी तो आम श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Varanasi VIP Culture Chhath Pooja
वाराणसी में छठ पूजा पर वीआईपी कल्चर(सोर्स: नवभारत लाइव)

आवश्यक कार्रवाई की मांग

लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और घाट पर किए गए कथित स्थान आरक्षण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि छठ जैसे पवित्र और सामूहिक आस्था के महापर्व छठ पर VIP व्यवस्था के नाम पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Varanasi VIP Culture Chhath Pooja
आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय