विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, लोक कल्याण की प्रार्थना की

Gorakhnath Temple Dussehra 2026: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा की। गोपूजन कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
CM Yogi Adityanath Performs Special Vijayadashami Puja at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अखंड ज्योति और मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की सीएम योगी ने की पूजा

  • अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज सहित नाथपंथ के मनीषियों को किया नमन

  • गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

CM Yogi Adityanath Gorakhnath Temple Vijayadashami Puja: गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक परिधान में सीएम योगी ने गोरक्षपीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की पूजा-आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरक्षपीठ में विजयादशमी का विशिष्ट अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला।

विशिष्ट पूजन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपीठ से हुई, जहां शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से ही जगतजननी आदिशक्ति की आराधना के अनुष्ठान चल रहे थे। शक्तिपीठ में वेदी पूजन तथा लोकमंगल की प्रार्थना करने के बाद सीएम योगी मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ व अन्य साधु-संतों के साथ, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण व वेदपाठी छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार, शंख, डमरू, घंट, तुरही की गूंज के बीच गुरु गोरखनाथ जी के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। यहां उन्होंने नाथपंथ के विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की विशिष्ट पूजा की। विविध पूजन सामग्री के साथ शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे चढ़ाए, आरती उतारी और हाथ से चंवर झुलाकर श्रद्धासेवा अर्पित की।

गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा
गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा (सोर्स- नवभारत लाइव)
CM Yogi Adityanath Performs Special Vijayadashami Puja at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में 100 विमान भरेंगे उड़ान

सीएम योगी ने की सभी देव विग्रहों की परिक्रमा

गुरु गोरखनाथ जी की विधिवत आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में अखंड ज्योति, समस्त देव विग्रहों, नाथपंथ के मनीषियों के विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला, भीम सरोवर का विशिष्ट पूजन किया। उन्होंने करबद्ध होकर महायोगी गोरखनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की। पूजन के क्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज सहित अन्य संतों की समाधि स्थल पर भी पहुंचे।

उन्होंने अपने गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी महाराज, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, योगिराज बाबा गंभीरनाथ जी महाराज आदि मनीषियों की प्रतिमा समक्ष शीश नवाया और विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू, तुरही और बैंड बाजे की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति तरंगों से झंकृत हो रहा था। विजयादशमी के विशिष्ट पूजन में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुखमय, शांतिमय और समृद्धिमय जीवन की कामना की।

विजयादशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया और गोमाता को श्रद्धाभाव से गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। गोसेवा के दौरान वह गोवंश को दुलारते भी रहे। उन्होंने भीम सरोवर में मछलियों को भी लाई खिलाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com